×

Ram Mandir Nirman: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का लेटेस्ट वीडियो जारी, देखें बन रहा है कितना भव्य

Ayodhya Ram Mandir Nirman- श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर प्रगति का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि कोटि-कोटि राम भक्तों द्वारा शताब्दी तक किए गए अनवरत संघर्ष की रणनीति के रूप में भगवान श्री राम लला का भव्य मंदिर अब आकार ले रहा है।

NathBux Singh
Published on: 22 April 2023 6:56 PM GMT (Updated on: 23 April 2023 7:03 AM GMT)

Ayodhya Ram Mandir Nirman- अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बन रहा है। निर्माण काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। दावा है कि 2024 तक श्रीरामलला स्थायी मंदिर में विराजमान हो जाएंगे। अक्षय तृतीया के मौके पर मंदिर के निर्माण कार्य को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर निर्माण की प्रगति की तस्वीरें और वीडियो जारी किया है। इसमें दिख रहा है कि राम मंदिर में छत डालने का काम चल रहा है। ट्रस्ट के अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर प्रगति का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि कोटि-कोटि राम भक्तों द्वारा शताब्दी तक किए गए अनवरत संघर्ष की रणनीति के रूप में भगवान श्री राम लला का भव्य मंदिर अब आकार ले रहा है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर निर्माण पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने निर्माण को लेकर कहा, "शताब्दियों के अविराम संघर्ष के पश्चात मनुष्यता के श्रेष्ठतम प्रतिमान का यह 'राष्ट्र मंदिर' साकार हो रहा है... सियावर रामचंद्र की जय!"

23 अप्रैल को भव्य जलाभिषेक

राम मंदिर परिसर में निर्माणाधीन राम मंदिर का भव्य जलाभिषेक 23 अप्रैल को होगा। इसके लिए 156 देशों समेत 7 महाद्वीपों की नदियों और समुद्रों का जल भारत लाया गया है। अभिषेक के लिए जल कलश अय़ोध्या पहुंच चुके हैं। इस कार्यक्रम में देश-विदेश के 500 से अधिक लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम के भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। फिलहाल, रामभक्त भव्य मंदिर के निर्माण से अभिभूत हैं।

NathBux Singh

NathBux Singh

Next Story