Ayodhya Ram Mandir दान पेटी कथित चोरी का मामला गरमाया, SIT जांच तेज; Brij Bhushan के बयान से बढ़ी सियासी हलचल

Ayodhya Ram Mandir News: SIT की टीम यात्रियों के लिए बने निवास क्षेत्र में भी पूछताछ कर रही है, जिससे मामले की परतें धीरे-धीरे खुलती जा रही हैं।

Priya Singh Bisen
Published on: 17 Jun 2026 12:38 PM IST (Updated on: 17 Jun 2026 1:07 PM IST)
Ayodhya Ram Mandir News
X

Ayodhya Ram Mandir News

Ayodhya Ram Mandir News: अयोध्या स्थित राम मंदिर में दान पेटी से कथित रूप से चोरी के मामले की जांच ने रफ्तार पकड़ ली है। इस मामले की जांच कर रही SIT टीम लगातार तीसरे दिन भी मंदिर परिसर में मौजूद रही और कई अहम बिंदुओं पर छानबीन की। जांच एजेंसियों ने अब तक 70 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की है, जिनमें दान काउंटर पर तैनात कर्मचारी, बैंक से जुड़े अधिकारी और दान की गणना में शामिल संदिग्ध कर्मचारी शामिल बताए जा रहे हैं।

CCTV फुटेज की गहन समीक्षा जारी

जानकारी के मुताबिक, जांच के दौरान सैकड़ों CCTV फुटेज की गहन समीक्षा की जा रही है। साथ ही बैंक रिकॉर्ड्स को भी खंगाला जा रहा है ताकि दान राशि के लेन-देन और जमा प्रक्रिया में किसी तरह की अनियमितता का पता लगाया जा सके। SIT की टीम यात्रियों के लिए बने निवास क्षेत्र में भी पूछताछ कर रही है, जिससे मामले की परतें धीरे-धीरे खुलती जा रही हैं।

मामले पर सांसद बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान

इस बीच राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने इस मामले पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि यह अब सिर्फ ट्रस्ट तक सीमित मुद्दा नहीं रह गया है, बल्कि इसके तार केंद्र और राज्य सरकार तक भी जुड़े हो सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि "बिना आग के धुआं नहीं निकलता", यानी जिस तरह के संकेत सामने आ रहे हैं, उनमें किसी न किसी स्तर पर सच्चाई होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

बृजभूषण शरण सिंह ने हालांकि यह भी साफ़ कर दिया है कि वे पूर्व नौकरशाह नृपेंद्र मिश्रा को पूरी तरह निर्दोष मानते हैं। उनके मुताबिक, जांच को निष्पक्ष तरीके से आगे बढ़ाया जाना चाहिए और सभी तथ्यों को गंभीरता से देखा जाना चाहिए।

वहीं, BJP नेता विनय कटियार ने भी इस पूरे प्रकरण को लेकर चिंता जताई है और कहा है कि मामले की सच्चाई जल्द सामने आनी चाहिए। उन्होंने संकेत दिया कि अगर ट्रस्ट से जुड़े लोगों की भूमिका सामने आती है, तो इसकी गंभीर जांच ज़रूरी है।

SIT की जांच में तेजी के बाद अब यह मामला सिर्फ प्रशासनिक नहीं बल्कि राजनीतिक रूप से भी चर्चा का विषय बन गया है। आगामी दिनों में जांच के निष्कर्ष इस पूरे प्रकरण की दिशा तय कर सकते हैं। फिलहाल सभी की निगाहें SIT की अगली रिपोर्ट और संभावित खुलासों पर टिकी हैं।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story