Ayodhya News: अयोध्या में सीएम योगी ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और बच्चों का बढ़ाया हौसला, बांटे सम्मान और नियुक्ति पत्र

Ayodhya News: अयोध्या दौरे पर सीएम योगी ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और बच्चों को सम्मानित किया। नियुक्ति पत्र, बढ़े मानदेय के चेक और साड़ी की राशि वितरित की गई।

Newstrack Network
Published on: 8 Sept 2026 8:06 PM IST (Updated on: 8 Sept 2026 8:07 PM IST)
Ayodhya News
X

Ayodhya News (Image Credit-Social Media)

अयोध्या, 8 सितंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अयोध्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, मेधावी बच्चों और महिला एवं बाल विकास से जुड़े उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान कर उनका हौसला बढ़ाया। ‘आंगनवाड़ी की आवाज-स्वस्थ बच्चा, शिक्षित समाज’ कार्यक्रम के तहत आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने नव नियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इसके साथ ही बढ़े हुए मानदेय के चेक भी वितरित किए गए।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की 2,51,162 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को साड़ी के लिए डीबीटी के माध्यम से 29.11 करोड़ रुपये की धनराशि भी हस्तांतरित की। इस दौरान ‘नवीन टेक होम राशन’ (टीएचआर) पर तैयार कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया गया।

बढ़े हुए मानदेय और साड़ी के चेक वितरित

समारोह में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुनीता पांडेय और आंगनवाड़ी सहायिका सोनी साहू को बढ़े हुए मानदेय का चेक वितरित किया गया।

वहीं साड़ी वितरण के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ममता पांडेय और नीलम यादव, जबकि आंगनवाड़ी सहायिका अर्चना मिश्रा और सोनी साहू को सम्मानित किया गया।

नव नियुक्त कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को मिले नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री ने नव नियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए। इस दौरान ज्योति निषाद और अमृता निषाद को आंगनवाड़ी सहायिका के पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

कुपोषण से सामान्य पोषण स्थिति में आए बच्चों का सम्मान

कार्यक्रम में अति कुपोषित श्रेणी से सामान्य पोषण स्थिति प्राप्त करने वाले बच्चों और उनसे जुड़े आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया।

इस श्रेणी में अनाया, पुत्री श्रीमती आरती और परी कन्नौजिया, पुत्री श्रीमती सारिका को सम्मान मिला। इनके साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मिथलेश कुमारी को भी सम्मानित किया गया।

मेधावी बच्चों को प्रशस्ति पत्र और बैग

महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित संवासिनी गृह में निवासरत बच्चों में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट परिणाम हासिल करने वाले विद्यार्थियों को भी मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।

मोहिनी पाल को इंटरमीडिएट में 82.02 प्रतिशत, भाविनी शर्मा को हाईस्कूल में 89.16 प्रतिशत और देवेश यादव को हाईस्कूल में 77 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर प्रशस्ति पत्र और बैग प्रदान किया गया।

उत्कृष्ट विभागीय सेवाओं के लिए भी सम्मान

महिला कल्याण विभाग की उत्कृष्ट विभागीय सेवाओं के लिए सफलता, अधीक्षिका राजकीय बाल गृह बालिका, लखनऊ और नीतू सिंह, पर्यवेक्षक राजकीय बाल गृह बालिका, प्रयागराज को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

एवरेस्ट बेस कैंप अभियान पूरा करने वाली बेटियों का सम्मान

‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत माउंट एवरेस्ट बेस कैंप का विजय अभियान पूरा करने वाली बालिकाओं को भी समारोह में सम्मानित किया गया।

इस दौरान नीलांशु, प्रियंका उपाध्याय और प्रियंका प्रजापति को प्रशस्ति पत्र और बैग प्रदान किए गए।

CSR के जरिए 1,250 आंगनवाड़ी केंद्रों को प्री-स्कूल किट

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक संस्थाओं और कॉरपोरेट क्षेत्र की ओर से किए जा रहे सहयोग को भी रेखांकित किया गया। आईआरएफसी नई दिल्ली के श्वेतकेतु मिश्रा, चीफ जनरल मैनेजर और अवनीश प्रकाश की ओर से 2 करोड़ रुपये के सीएसआर के माध्यम से अयोध्या के 1,250 आंगनवाड़ी केंद्रों को प्री-स्कूल किट उपलब्ध कराई गई।

वहीं भारत केयर्स के सीईओ भोमिक शाह की ओर से 5 हजार छात्राओं को स्कॉलरशिप उपलब्ध कराई गई और ‘जगमग अयोध्या’ कार्यक्रम का क्रियान्वयन कराया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों पहलों से जुड़े प्रतिनिधियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

समारोह में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, बच्चों और महिला कल्याण विभाग से जुड़े उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान सरकार की ओर से उनके योगदान को प्रोत्साहित करने की पहल के रूप में सामने आया।

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story