राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन! 8 आरोपियों की बढ़ी रिमांड, 80 लाख बरामदगी के बाद जांच ने पकड़ी रफ्तार

Ram Mandir offering theft case: सभी आरोपियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेशी कराई गई, जिसके बाद अदालत ने रिमांड बढ़ाने का आदेश दिया।

Priya Singh Bisen
Published on: 27 July 2026 7:43 PM IST (Updated on: 27 July 2026 7:43 PM IST)
Ram Mandir offering theft case
X

Ram Mandir offering theft case

Ram Mandir offering theft case: अयोध्या (Ayodhya) के राम मंदिर (Ram Mandir) चढ़ावा चोरी (Donation Theft Case) मामले में जेल में बंद आठों आरोपियों को फिलहाल राहत नहीं मिली है। एंटी करप्शन कोर्ट (Anti Corruption Court) ने सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) 14 दिनों के लिए बढ़ा दी है।

अब सभी आरोपी 10 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में ही रहेंगे। सोमवार को सभी आरोपियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (Video Conferencing) के जरिए कोर्ट में पेशी कराई गई, जिसके बाद अदालत ने रिमांड बढ़ाने का आदेश दिया।

तीसरी बार बढ़ी न्यायिक रिमांड

यह इस मामले में तीसरी बार है जब कोर्ट ने आरोपियों की न्यायिक रिमांड बढ़ाई है। इससे पहले पुलिस (Police) सभी आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है। बताया गया कि पांच जून को राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला सामने आया था। इसके बाद सरकार ने 13 जून को विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया।

इसी जांच रिपोर्ट के आधार पर ट्रस्ट (Trust) की तरफ से मामला दर्ज कराया गया था। जांच के दौरान अब तक आरोपियों के पास से 80 लाख रुपये से अधिक की रकम बरामद की जा चुकी है।

संपत्तियों का रिकॉर्ड भी जुटा रही है पुलिस

इस मामले में जांच लगातार आगे बढ़ रही है। पुलिस जेल में बंद रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव, अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, करुणेश पांडेय, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, दूसरे मनीष कुमार यादव और सुभाष श्रीवास्तव के साथ-साथ उनके परिवारों की संपत्तियों का रिकॉर्ड भी जुटा रही है। जांच एजेंसियां आरोपियों की आर्थिक गतिविधियों और संपत्तियों की जानकारी एकत्र कर रही हैं।

सुभाष श्रीवास्तव के पेंशन खाते पर कोर्ट का फैसला

मामले में आरोपी सुभाष श्रीवास्तव के पेंशन खाते (Pension Account) को लेकर भी अदालत का फैसला सामने आया है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि सुभाष श्रीवास्तव या उनके परिवार के सदस्य 26 जून के बाद जमा हुई पेंशन की राशि निकाल सकते हैं। हालांकि 26 जून से पहले खाते में मौजूद रकम फिलहाल फ्रीज रहेगी और उस पर रोक जारी रहेगी।

सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई स्टेटस रिपोर्ट

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सोमवार को राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में जांच की स्टेटस रिपोर्ट (Status Report) भी दाखिल कर दी। सरकार ने अदालत को नई एसआईटी (New SIT) के गठन की जानकारी भी दी है। अब इस पूरे मामले की आगे की जांच नई एसआईटी करेगी।

जानकारी के मुताबिक नई एसआईटी की कमान लखनऊ के आईजी किरण एस को सौंपी जाने की चर्चा है, जबकि अयोध्या रेंज के डीआईजी सोमेन बर्मा और अयोध्या के एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर को भी जांच टीम में सदस्य के रूप में शामिल किए जाने की चर्चा है।

अब इस हाई-प्रोफाइल मामले में आगे की जांच और कोर्ट की अगली कार्यवाही पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story