जय श्रीराम! अयोध्या में इस बार की 'राम नवमी' है सबसे खास, दोपहर 12 बजे होगा दिव्य प्राकट्य

Ayodhya Ram Mandir Ram Navami Celebration: राम नवमी 2026 पर अयोध्या राम मंदिर में भव्य आयोजन, जानें महाआरती का समय, रामलला के दिव्य दर्शन, फूलों से सजा मंदिर और लाइव अभिषेक की पूरी जानकारी।

Gausiya Bano
Published on: 27 March 2026 8:02 AM IST
Ayodhya Ram Mandir Ram Navami Celebration 2026
X

Ayodhya Ram Mandir Ram Navami Celebration

Ayodhya Ram Mandir Ram Navami Celebration: अयोध्या की पावन धरती पर आज कुछ अलग ही नज़ारा है। चैत्र मास की नवमी तिथि पर मनाया जाने वाला राम नवमी इस बार खास उत्साह लेकर आया है। आज, यानी शुक्रवार को ठीक दोपहर 12 बजे भगवान श्रीराम के प्राकट्य की भावना के साथ महाआरती की जाएगी। इस पावन क्षण को देखने के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु अयोध्या राम मंदिर पहुंच चुके हैं। चारों ओर “जय श्रीराम” की गूंज माहौल को और भी दिव्य बना रही है।

पीताम्बरी में सजे रामलला के दिव्य दर्शन

इस खास अवसर पर रामलला को विशेष पीताम्बरी परिधान में सजाया गया है। प्रसिद्ध डिजाइनर मनीष त्रिपाठी द्वारा तैयार किए गए इन वस्त्रों में खादी और पारंपरिक कढ़ाई का सुंदर संगम देखने को मिलेगा। रेशम के धागों से सजी यह पोशाक रामलला की दिव्यता को और भी बढ़ा रही है। भक्तों के लिए यह दृश्य जीवन भर की याद बन जाएगा।

फूलों की खुशबू से महकेगा मंदिर परिसर

रामनवमी के इस भव्य आयोजन में मंदिर को सुगंधित फूलों से सजाया जाएगा। देर रात तक चलने वाली सजावट में गर्भगृह में फूल बंगले का निर्माण भी होगा। लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने दर्शन का समय भी बढ़ा दिया है, ताकि हर श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शन कर सके।

इस अवसर पर भक्ति संगीत का भी विशेष आयोजन किया गया है। प्रसिद्ध गायिका मालिनी अवस्थी समेत कई कलाकार अपने सुरों से माहौल को और भी भावपूर्ण बना देंगे।

अभिषेक का सजीव प्रसारण

सुबह 10:30 बजे से रामलला का पंचामृत अभिषेक वैदिक मंत्रों के साथ किया जाएगा, जिसका सीधा प्रसारण भी भक्त देख सकेंगे। इसके साथ ही नए स्वर्ण आभूषणों से सुसज्जित रामलला का रूप श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर देगा।

Gausiya Bano

Gausiya Bano

Mail ID - gausiyaseikh1999@gmail.com

Gausiya Bano is a Multimedia Journalist based in Lucknow, the capital city of Uttar Pradesh, currently serving as Desk In-Charge at Newstrack. She holds a postgraduate degree in Journalism from Makhanlal Chaturvedi National University, Bhopal, Madhya Pradesh. With over 2.5 years of experience, she has worked with leading organizations including Rajasthan Patrika and NewsBytes. She has expertise in news desk operations, reporting and digital journalism. At Newstrack She oversees content management, ensures editorial accuracy and coordinates with reporters to maintain high newsroom standards. Passionate about ethical reporting and adapting to the evolving media landscape, Gausiya Bano continues to grow as a dedicated and responsible journalist.

Next Story