×

Ramlala Darshan Time Table: राम मंदिरः रामलला के दर्शन का समय हुआ जारी, जानें कितने बजे होगी मंगला और शयन आरती

Ramlala Darshan Time Table: राम मंदिर में भगवान राम की आरती और दर्शन के समय के बारे में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने जानकारी दी है। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी शरद शर्मा के अनुसार, श्रीराम लला की श्रृंगार आरती तड़के साढ़े चार बजे और मंगला आरती सुबह साढ़े छह बजे होगी। इसके बाद भक्त सात बजे से दर्शन कर सकेंगे।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 26 Jan 2024 11:36 AM GMT
Ram Mandir: Timings for darshan of Ramlala released, know at what time Mangala and Shayan Aarti will take place
X

 राम मंदिरः रामलला के दर्शन का समय हुआ जारी, जानें कितने बजे होगी मंगला और शयन आरती: Photo- Social Media

Ramlala Darshan Time Table: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद उनके दर्शन को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। प्रभुराम के दर्शन भक्तों को आराम से हो सके इसके लिए व्यवस्था की गई है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर में रामलला की आरती और दर्शन के समय के बारे में जानकारी दी है। 22 जनवरी 2024 को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद से दर्शन के लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़ को देखते हुए ट्रस्ट ने यह समय सूची जारी की है। इसमें श्रृंगार आरती से लेकर शयन आरती तक की पूरी जानकारी दी गई है। श्रृंगार आरती तड़के साढ़े चार बजे होगी।

जानिए कब होगी श्रृंगार आरती और कब होंगे दर्शन

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी शरद शर्मा के अनुसार, श्रीराम लला की श्रृंगार आरती तड़के साढ़े चार बजे होगी वहीं मंगला आरती सुबह साढ़े छह बजे होगी। इसके बाद भक्त सात बजे से रामलला के दर्शन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि भगवान राम की भोग आरती दोपहर बारह बजे होगी। इसके बाद संध्या आरती शाम साढ़े सात बजे, भोग आरती आठ बजे और शयन आरती रात दस बजे होगी।

बताते चलें कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामनगरी में रामलला के दर्शन को भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। हर दिन भगवान राम के दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहले ही दिन राम मंदिर भक्तों से खचाखच भर गया था। भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि मंदिर प्रबंधन को उन्हें संभालने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

Photo- Social Media

पहले ही दिन पांच लाख भक्तों ने किए थे दर्शन

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहले ही दिन मंगलवार को पांच लाख भक्तों ने दर्शन किए थे। रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या में उमड़े जनसैलाब के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर का निरीक्षण भी किया था। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को साधु-संतो और श्रद्धालुओं के रामलला के सुलभ एवं सहज दर्शन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद पहले दिन भक्तों ने 3.17 करोड़ रुपए का चढ़ावा चढ़ाया।

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने बताया था कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन 10 दान काउंटर खोले गए थे। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद भक्तों ने दान काउंटर और ऑनलाइन दान के रूप में 3.17 करोड़ रुपए का दान दिया। मिश्रा ने बताया था कि 23 जनवरी को पांच लाख से ज्यादा भक्तों ने दर्शन किए, जबकि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दूसरे दिन बुधवार को रात 10 बजे तक 2.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि दर्शन व्यवस्थित ढंग से हो इसके लिए प्रशासन से चर्चा कर व्यवस्था की जा रही।

रामलला के दर्शन को लेकर प्रशासन ने व्यवस्था सुचारु रूप से की है। भक्तों को दर्शन के लिए किसी तरह की कोई समस्या न हो इसके लिए प्रशासन ने पुख्ता व्यवस्था की है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story