TRENDING TAGS :
Ayodhya News: अयोध्या में सुनील्स रामायण वैक्स म्यूजियम आकर्षण बना, मोम प्रतिमाओं से जीवंत रामकथा
Ayodhya News: अयोध्या में स्थापित सुनील्स रामायण वैक्स म्यूजियम श्रद्धालुओं और पर्यटकों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बन गया है।
Ayodhya News: रामनगरी अयोध्या में जहां कण-कण श्री राम की गाथा कहता है वही राम कथा को नए अंदाज में जीवंत किया गया है धर्म नगरी में श्रद्धालुओं और पर्यटक के लिए एक अनूठा आकर्षण तैयार किया गया है राम घाट काशीराम कॉलोनी के सामने सुनील्स रमायण वैक्स म्यूजियम बना है जिसके संस्थापक और वैक्स शिल्पकार सुनील कंडल्लूर है अयोध्या में वैक्स म्यूजियम खोलना इनका स्वप्न परियोजना है लगभग 15 करोड़ रुपए की लागत से सुनील्स रामायण वैक्स म्यूजियम तैयार किया जा रहा है जिसका उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा किया गया उद्घाटन के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया 10,000 स्क्वायर फीट में फैले आधुनिक वैक्स म्यूजियम में उन प्रसंगों से रूबरू कराता है जो कभी कथाओं को टीवी स्क्रीन में देखा था या सुना था जिसमें रामायण के अहम प्रसंगों को दर्शाया गया है प्रभु श्री राम के 14 वर्षों के वनवास से जुड़े अहम प्रसंगों को दर्शाया गया है और वनवास से जुड़े प्रसंगों को विस्तार दिया गया है
तपस्या और राजा राम की वो गाथा ही नहीं बल्कि जिसने राजा को मर्यादा पुरुषोत्तम राम बनाया यह वैक्स म्यूजियम ऐसा बना है जिसमें त्रेता युग का एहसास होता है वैक्स म्यूजियम में भगवान श्री राम,माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान, ,लव कुश, सहित रामायण से जुड़े अनेक पात्रों और घटनाओं को दर्शाया गया है सभी प्रतिमाएं मोम से बनाकर तैयार की गई है जो वास्तविकता और बारीक कारीगरी के कारण श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करती हैं वैक्स म्यूजियम की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि मोम प्रतिमा में उत्कृष्ट कारीगरी उकेरी है जिससे रामायण प्रसंग संजीव प्रतीत होता है जिसे केरल के कुशल कारीगरों ने तैयार किया है
मोम से बनी प्रतिमाओं के भाव को सुक्ष्म और बेहद आकर्षक ढंग से किया गया है जिसमें रामायण प्रसंग संजीव प्रतीत होता है यह भव्य म्यूजियम अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटन के लिए एक नया आकर्षण का केंद्र है वैक्स म्यूजियम के माध्यम से रामायण की गाथा को आधुनिक और कलात्मक स्वरूप में प्रस्तुत किया गया है वैक्स म्यूजियम को देखने आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए प्रवेश शुल्क भी निर्धारित किया गया है वैक्स म्यूजियम में रामायण के जीवंत दृश्य देखने को मिलेगा।


