जेल से बाहर ही रहेंगे आजम खान! सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत के आदेश में हस्तक्षेप से किया इनकार

आजम खान की अंतरिम जमानत के खिलाफ ED की चुनौती पर सुप्रीम कोर्ट ने हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। जानिए पूरा मामला और हाईकोर्ट के आदेश की वजह।

Sawan Gupta
Published on: 19 Nov 2026 11:10 AM IST
Image Source - Social Media
X

Image Source - Social Media

Azam Khan Supreme Court: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वो अंतरिम आदेश में कोई हस्तक्षेप नहीं करेंगे। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से इलाहाबाद हाईकोर्ट के अंतरिम जमानत के आदेश को चुनौती दिए जाने के बावजूद सुप्रीम कोर्ट ने 19 नवंबर को इसमें हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। अदालत के इस रुख के बाद मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आजम खान को मिली अंतरिम जमानत पर तत्काल कोई रोक नहीं लगी है।

ED ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें आजम खान को अंतरिम जमानत देने का निर्देश दिया गया था। एजेंसी का कहना था कि हाईकोर्ट ने उसे अपना पक्ष रखने का पर्याप्त अवसर दिए बिना राहत दे दी। ED इस आदेश पर रोक चाहती थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल हस्तक्षेप नहीं किया।

खबर अपडेट हो रही है...

Sawan Gupta
ABOUT THE AUTHOR

Sawan Gupta

Mail ID - sawangupta.30@gmail.cominfo@newstrack.com

सावन गुप्ता 10 साल से ज्यादा समय से पत्रकारिता में हैं। स्पोर्ट्स, मनोरंजन, पॉलिटिक्स और क्राइम से संबंधित खबरों में उनकी विशेष रुचि है। सावन ने पत्रकारिता में एडवांस डिप्लोमा किया है और वे कई अग्रणी समाचार संस्थानों में काम कर चुके हैं।

Next Story