Azamgarh News: आजमगढ़ में एडीजी नवीन अरोड़ा का वार्षिक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

Azamgarh News: एडीजी नवीन अरोड़ा ने आजमगढ़ पुलिस कार्यालय की शाखाओं का निरीक्षण कर अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और लंबित मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए।

Shravan Kumar
Published on: 2 Nov 2026 10:56 PM IST
Azamgarh News: आजमगढ़ में एडीजी नवीन अरोड़ा का वार्षिक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
X

Azamgarh Naveen Arora

Azamgarh News 2 नवम्बर अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी श्री नवीन अरोड़ा द्वारा जनपद आजमगढ़ का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र श्री सुनील कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार सहित जनपद के अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

पुलिस कार्यालय का निरीक्षण-

वार्षिक निरीक्षण के क्रम में पुलिस कार्यालय आजमगढ़ पहुंचने पर गार्द द्वारा सलामी दी गई। तत्पश्चात अपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर कार्यालय, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कार्यालय, आंकिक शाखा, डीसीआरबी सहित अन्य शाखाओं के अभिलेखों, कार्यप्रणाली एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव एवं कार्यों के समयबद्ध निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

समीक्षा गोष्ठी-

इसके उपरांत पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मानुष पारीक, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात श्री पंकज श्रीवास्तव, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त विभिन्न जनपदों से आए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारीगण श्री सम्यक चौधरी (जनपद जौनपुर), श्री विक्रम दहिया (जनपद चंदौली), श्री राजकुमार मीणा (जनपद मिर्जापुर), श्री ऋषभ रुदवाल एवं सुश्री मेवीस वॉक (जनपद सोनभद्र) तथा श्री शुभम अग्रवाल (जनपद भदोही) भी उपस्थित रहे।

गोष्ठी में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, विवेचनाओं की गुणवत्ता, लंबित अभियोगों एवं जनशिकायतों के प्रभावी निस्तारण, वांछित एवं पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम तथा यातायात व्यवस्था सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की गई।अपर पुलिस महानिदेशक महोदयद्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने, गंभीर अपराधों में त्वरित कार्यवाही करने, लंबित विवेचनाओं एवं अभियोगों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने तथा आमजन की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनकर उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जनप्रतिनिधियों के साथ भेंट एवं वार्ता-

समीक्षा गोष्ठी के पश्चात पुलिस लाइन आजमगढ़ में अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन श्री नवीन अरोड़ा द्वारा जनपद के जनप्रतिनिधियों के साथ भेंट एवं वार्ता की गई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों से विभिन्न विषयों पर संवाद स्थापित कर उनके सुझाव एवं समस्याएं सुनी गईं। अपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा जनहित एवं सुरक्षा से संबंधित विषयों पर पुलिस प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया।

गणमान्य नागरिकों एवं विभिन्न संगठनों के साथ संवाद-

इसी क्रम में पुलिस लाइन आजमगढ़ में जनपद के गणमान्य नागरिकों, पीस कमेटी के सदस्यों एवं विभिन्न व्यापार संगठनों के पदाधिकारियों के साथ अपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा भेंट एवं वार्ता की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों से विभिन्न विषयों पर संवाद स्थापित कर उनके सुझाव एवं समस्याएं सुनी गईं। साथ ही जनपद में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा जनहित एवं सुरक्षा से संबंधित विषयों पर पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग बनाए रखने की अपील की गई। अपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा प्राप्त सुझावों एवं समस्याओं पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया।

मीडिया प्रतिनिधियों के साथ प्रेस वार्ता-

उक्त कार्यक्रमों के अंत में अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी श्री नवीन अरोड़ा द्वारा जनपद आजमगढ़ के मीडिया प्रतिनिधियों के साथ प्रेस वार्ता की गई। इस दौरान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा वार्षिक निरीक्षण के दौरान की गई समीक्षा, पुलिस की कार्यप्रणाली, अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था एवं जनपद में पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न अभियानों एवं जनहितकारी कार्यों के संबंध में जानकारी साझा की गई। साथ ही मीडिया प्रतिनिधियों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।

Shravan Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Shravan Kumar

Azamgarh Reportershrawan5384@gmail.com

Experience - 10 Years Print Media

Next Story