TRENDING TAGS :
Azamgarh News :बाइक सवार और क्रेटा कार की भिड़ंत मे युवक की दर्दनाक मौत, एसडीएम ने दिखाई मानवता
Azamgarh Accident News: आजमगढ़ के मेहनाजपुर में बाइक और क्रेटा कार की टक्कर में युवक की मौत, मौके पर पहुंचे SDM की मानवता की सराहना
Azamgarh News :20 मई आजमगढ़ जनपद के मेहनाजपुर थाना अंतर्गत चिल्लूपुर गांव के समीप बाइक सवार युवक और क्रेटा कार आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत में बाइक सवार की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के आसपास भीड़ जुट गई।भीड़ इकट्ठा देखकर एसडीएम लालगंज राजकुमार बैठा रुक गये। उन्होंने तत्काल थाना प्रभारी मेहनाजपुर को मोबाइल पर सूचना देकर घटनास्थल पर बुलाया।और आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मेहनाजपुर थाना अंतर्गत बरवॉ गांव निवासी सुजीत उम्र लगभग 25 वर्ष पुत्र जीत बहादुर निहोरगंज से मेहनाजपुर की तरफ जा रहा था कि गाजीपुर से देवगांव की तरफ जा रही क्रेटा कार चिल्लूपुर के पास दोनों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई।जिसमें सुजीत कुमार की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। कार चालक को मामूली चोटे आयी है,फिलहाल पुलिस ने चालक को हिरासत मे ले लिया है। क्षेत्र भ्रमण करके मेहनाजपुर की तरफ से तहसील लालगंज जा रहे एसडीएम लालगंज राजकुमार बैठा ने रास्ते मे भीड़ देखकर रुक गए।
और स्थानीय लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। मानवीय संवेदना को देखते हुए उन्होंने पुलिस थाना मेहनाजपुर और एंबुलेंस को तत्काल सूचना दिया। कुछ देर बाद तहसीलदार लालगंज उमेश सिंह भी मौके पर पहुंच गए।पुलिस के आने तक एसडीएम और तहसीलदार घटनास्थल पर मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने एसडीएम लालगंज की प्रशंसा किया। सूचना पाकर पुलिस कुछ देर बाद मौके पर पहुंची।मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई। मृतक के शव का पंचनामा कराकर जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक तीन बहनों में अकेला भाई था। उसके पिता जीत बहादुर मुंबई रहते हैं। मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।


