TRENDING TAGS :
Azamgarh News: सातवें वेतन संशोधन की मांग को लेकर बीएसएनएल कर्मचारियों ने दिया सांकेतिक धरना
Azamgarh News: आजमगढ़ में बीएसएनएल कर्मचारियों ने सातवें वेतन संशोधन की मांग को लेकर सी-डॉट परिसर में सांकेतिक धरना दिया।
Azamgarh News
Azamgarh News: 1 अक्टूबर को ऑल यूनियन एंड एसोसिएशन ऑफ बीएसएनएल, दिल्ली के आह्वान पर सातवें वेतन संशोधन की मांग को लेकर बीएसएनएल कर्मचारी यूनियन द्वारा गुरुवार को लंच के दौरान सी-डॉट परिसर में सांकेतिक धरना दिया गया। कर्मचारियों ने लंबे समय से लंबित वेतन संशोधन को तत्काल लागू करने तथा वेतन समझौते की फाइल पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की।
धरने की अध्यक्षता हरदरश राय ने की। धरने को संबोधित करते हुए बीएसएनएल कर्मचारी यूनियन के सहायक महासचिव आनंद कुमार सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा अफोर्डेबिलिटी क्लॉज में आवश्यक संशोधन न किए जाने के कारण कर्मचारियों को उनका न्यायोचित अधिकार नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बीएसएनएल के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि बीएसएनएल कर्मचारियों का धैर्य अब जवाब दे रहा है। यदि शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। उन्होंने सभी कर्मचारियों से संगठन की एकता बनाए रखते हुए आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया। रामफेर राम ने कहा कि बीएसएनएल द्वारा डिजिटल इंडिया, स्वदेशी 4जी-5जी और भारत उद्यमी सहित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं पर ध्यान दिया जा रहा है।
इसके बावजूद बीएसएनएल कर्मियों के सातवें वेतन संशोधन की मांग को अब तक लंबित रखा गया है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। अन्य वक्ताओं ने वेतन संशोधन को शीघ्र लागू करने, लंबित वेतन समझौते को मंजूरी देने तथा कर्मचारियों के हितों की अनदेखी बंद करने की मांग उठाई। यूनियन पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन के अगले चरण को और अधिक व्यापक एवं प्रभावी बनाया जाएगा। इसके साथ ही अखिल भारतीय भारत संचार निगम लिमिटेड पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने भी धरने को समर्थन दिया और बीएसएनएल एमआरएफ के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई।
धरना कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अभिनव द्विवेदी, सुनील चौहान, लालसा यादव, गुलाब राय, कामता प्रसाद, रवि प्रकाश, गुरु चंद्र, कमलेश यादव, अब्दुल कादिर, अवधेश नारायण तिवारी, दरोगा लाल श्रीवास्तव, प्रशांत कुमार यादव, रामाशीष यादव, अरविंद कुमार मौर्य, मदन यादव, हरकेश यादव, मनीष गौड़, नंद लाल यादव, शिवप्रसाद सिंह, राज मंगल यादव, एलजे यादव, विवेक विश्वकर्मा, अविनाश कुमार, सुनील कुमार, वैष्णव प्रताप, देवेश, सर्वेश, नवनीत, राज नारायण चौरसिया, सादिक अमीन, माता प्रसाद यादव, संतोष श्रीवास्तव, विनोद यादव, सुनील उपाध्याय, के.पी. विश्वकर्मा, अरविंद यादव, राज बहादुर मिश्रा, प्रथमानंद सिंह, किस्मती देवी, हीरा लाल, बी.एन. यादव, वीरेंद्र चौबे, रामप्रकाश सोनकर, सुभाष सोनकर, अरविंद कुमार सिंह यादव, जागपत राम, धर्मराज यादव एवं राम लखन यादव सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।


