Azamgarh News: बसपा महासम्मेलन, मिशन 2027 में सरकार बनाने का दावा

Azamgarh News: जमगढ़ के जीयनपुर में बसपा के विधानसभा स्तरीय महासम्मेलन में 2027 में यूपी में सरकार बनाने का दावा, संगठन मजबूत करने पर जोर।

Shravan Kumar
Published on: 8 Sept 2026 8:06 PM IST
Azamgarh News:  बसपा महासम्मेलन, मिशन 2027 में सरकार बनाने का दावा
X

Azamgarh News

Azamgarh News :8 सितंबर आजमगढ़ जनपद मे बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में मंगलवार को सगड़ी विधानसभा क्षेत्र में एक दिवसीय विधानसभा स्तरीय महासम्मेलन का आयोजन किया गया। गोल्डेन मैरेज हॉल, बैल बाजार के निकट जीयनपुर में कार्यक्रम आयोजित हुआ।महासम्मेलन में बसपा के प्रदेश एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पार्टी की तैयारियों और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। नेताओं ने दावा किया कि 2027 में उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनेगी।

कार्यक्रम में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल, भीम राजभर, पूर्व एमएलसी एवं मुख्य मंडल प्रभारी दिनेश चन्द्रा, डॉ. इन्द्र चौधरी, ओंकार शास्त्री, इन्दल राम सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।महासम्मेलन में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के नेतृत्व में पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम में सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समर्थक एवं समाजसेवी भी उपस्थित रहे।

Shravan Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Shravan Kumar

Azamgarh Reportershrawan5384@gmail.com

Experience - 10 Years Print Media

Next Story