Azamgarh News: संविधान सिर्फ किताब नहीं, देश की आत्मा है: पूर्व वरिष्ठ आईएएस कुंवर फतेह बहादुर

Azamgarh News: आजमगढ़ के बोगरिया स्थित सरदार पटेल इंटर कॉलेज में अंबेडकर सेवा समिति की ओर से संविधान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Shravan Kumar
Published on: 27 Nov 2026 5:29 PM IST
Azamgarh News: संविधान सिर्फ किताब नहीं, देश की आत्मा है: पूर्व वरिष्ठ आईएएस कुंवर फतेह बहादुर
X

Azamgarh News

Azamgarh News: जनपद के मेंहनगर तहसील क्षेत्र स्थित सरदार पटेल इंटर कॉलेज, बोगरिया के प्रांगण में अंबेडकर सेवा समिति के तत्वावधान में संविधान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी कुंवर फतेह बहादुर ने कहा कि "संविधान सिर्फ एक किताब नहीं है, यह इस देश की आत्मा है। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर और संविधान सभा ने हमें सिर्फ अधिकार ही नहीं दिए, बल्कि कर्तव्यों का भी बोध कराया है।"

उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को संविधान को सिर्फ 26 नवंबर के दिन ही याद नहीं करना चाहिए, बल्कि इसे प्रतिदिन अपने जीवन में उतारना चाहिए। अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों को भी समझना जरूरी है।उन्होंने कहा कि हमें बोलने, पढ़ने और मतदान करने का अधिकार मिला है, तो देश के प्रति ईमानदार रहना हमारा कर्तव्य भी है। संविधान सभी नागरिकों को समान मानता है। इसमें न कोई छोटा है और न कोई बड़ा। गरीब हो या अमीर, सभी के लिए कानून समान है। यही भारत की सबसे बड़ी ताकत है।उन्होंने आगे कहा कि संविधान की रक्षा करना ही देश की रक्षा करना है। यदि संविधान कमजोर होगा तो देश भी कमजोर होगा। इसलिए प्रत्येक नागरिक को संविधान की रक्षा के लिए सजग रहना चाहिए।

अंत में उन्होंने कहा, "जिस दिन हर व्यक्ति संविधान को समझ जाएगा, उस दिन भारत में न भ्रष्टाचार रहेगा और न भेदभाव।"कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड के पूर्व निर्वाचन आयुक्त तुलसी राम, अनिरुद्ध सिंह, जीएस प्रियदर्शी, रामा राजभर और राजबली ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवचंद राम ने की, जबकि संचालन बुद्धिराम भारती ने किया।कार्यक्रम के आयोजक अधिवक्ता शिवानंद यादव ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अधिवक्ता दिलीप कुमार, त्रिभुवन राम सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग, छात्र और अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Shravan Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Shravan Kumar

Azamgarh Reportershrawan5384@gmail.com

Experience - 10 Years Print Media

Next Story