TRENDING TAGS :
Azamgarh news :जिला मैत्री बैडमिंटन प्रतियोगिता मे बैडमिंटन खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
Azamgarh News: आजमगढ़ की जिला मैत्री बैडमिंटन प्रतियोगिता में जज मुकेश कुमार सिंह और कोच कुलदीप श्रीवास्तव की जोड़ी बनी चैंपियन।
Azamgarh News : आजमगढ़ जनपद मे सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में जबरदस्त और शानदार रूप से जिला मैत्री बैडमिंटन प्रतियोगिता में जिला जज मुकेश कुमार सिंह एवं उत्तर प्रदेश बैडमिंटन प्रशिक्षक कुलदीप श्रीवास्तव की जोड़ी चैंपियन रही।प्रतियोगिता जिला बैडमिंटन संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला हैंडबॉल संघ, आजमगढ़ के सचिव कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव,फहीम अहमद और सुधाकर प्रजापति के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। जिसमें अंतरराष्ट्रीय संयोजक एवं आजमगढ़ लोक-कला संस्कृति के निदेशक अरविंद चित्रांश द्वारा प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह एवं पदक से सम्मानित किया गया।
स्टेडियम में खेल, कला एवं संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। जहां जज साहब स्वयं कोच पर उतरे और उत्तर प्रदेश के कोच साहब के साथ मिलकर बैडमिंटन का जलवा दिखाया। आजमगढ़ की माटी पर सम्मानपूर्वक समापन हुआ - मतलब खेल भी जीता और संस्कार भी जीते।शरीर से जज, दिल से खिलाड़ी - मुकेश सिंह पर यह पंक्ति एकदम सटीक बैठती है। शटल उड़ा नाम रोशन हुआ।
द्वितीय स्थान किशन श्रीवास्तव व डॉ माज खान की जोड़ी रही वही बहुत कड़ी टक्कर में तीसरे स्थान पर वन विभाग के अधिकारी नवीन वर्मा एवं मो शाहिद को प्राप्त हुआ। इस प्रतियोगिता में आजमगढ़ बैडमिंटन प्रशिक्षक एवं अंतरराष्ट्रीय अंपायर करन श्रीवास्तव, आबकारी अधिकारी राजेश मिश्रा,खिलाड़ी एवं शिक्षक नेता पंकज सिंह,डॉ शहाबुद्दीन ,डॉ जफ़र तारिक ,दुर्गा राय, छविनाथ यादव ,पंकज प्रजापति ,प्रभाकर प्रजापति , विकास वर्मा,राजन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मुदित रुंगटा ,शाहिद आज़मी, शक्ति शर्मा सहित अनेक बैडमिंटन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।आजमगढ़ की बैडमिंटन टीम एकदम ऑल स्टार बन गई। स्टेडियम में जज, अधिकारी, गायक,कोच,अंपायर सभी उतरे। यह खेल के साथ मित्रता और सम्मान की भी प्रतियोगिता बन गई।


