Azamgarh: आजमगढ़ में शैक्षिक संगोष्ठी आयोजित, वर्तमान शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों की भूमिका पर चर्चा

Azamgarh News: आजमगढ़ के तहबरपुर ब्लॉक सभागार में “वर्तमान परिवेश में शैक्षिक समस्याएं एवं शिक्षकों की भूमिका” विषय पर शैक्षिक संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें शिक्षकों ने शिक्षा व्यवस्था और चुनौतियों पर चर्चा की।

Shravan Kumar
Published on: 15 May 2026 8:56 PM IST
Azamgarh: आजमगढ़ में शैक्षिक संगोष्ठी आयोजित, वर्तमान शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों की भूमिका पर चर्चा
X

Azamgarh News

Azamgarh News: आजमगढ़ जनपद में उत्तर प्रदेशीय प्रारंभिक शिक्षक समिति, ब्लाक इकाई - तहबरपुर के शानदार एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ब्लॉक सभागार, तहबरपुर में " वर्तमान परिवेश में शैक्षिक समस्याएं एवं शिक्षकों की भूमिका " विषयक शैक्षिक एवं शिक्षकोन्नयन संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

संगोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ राम उजागिर शुक्ल ने माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। बच्चों द्वारा मनोहारी सरस्वती वंदना का सुंदर प्रस्तुतीकरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण, स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम् भेंटकर सम्मान किया गया। खचाखच भरे हुए सभागार में शैक्षिक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ राम उजागिर शुक्ल ने कहा कि बदलते हुए परिवेश में शैक्षिक समस्याएं भी नए - ने रुपों में आ रही हैं। शिक्षकों ने हमेशा समाज को गति एवं दिशा देने का कार्य किया है। शिक्षक समुदाय को समस्याओं का सर्वमान्य हल निकालना अत्यंत आवश्यक है।

जिला महामंत्री रविशंकर यादव ने शिक्षक समुदाय को आधुनिक शैक्षिक तकनीक के विषय में संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों को शिक्षण में तकनीकी के प्रयोग को एक अवसर के रुप में लेना होगा। सरकार शिक्षकों की परिलब्धियों को धीरे - धीरे समाप्त करती जा रही है।राम अवध यादव ने कहा कि शिक्षक समुदाय को अपना सम्मान बचाने के लिए अपने उत्कृष्ट कार्य से समाज में एक उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए। वर्तमान परिवेश में शिक्षकों को एकजुट व संगठित होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है।

जिला उपाध्यक्ष उदय प्रताप राय ने पिछले एक वर्ष में उत्तर प्रदेशीय प्रारंभिक शिक्षक समिति, आजमगढ़ द्वारा शिक्षक समुदाय के हित में किए गए कार्यों से अवगत कराया। कहा कि विद्यालयों के पेयरिंग/मर्जर,चयन वेतनमान,टेट की अनिवार्यता के विरोध, जनगणना - 2026 , परिषदीय विद्यालयों में साफ-सफाई से संबंधित मुद्दों सहित विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं देश हित से संबंधित मुद्दों पर उत्तर प्रदेशीय प्रारंभिक शिक्षक समिति लगातार सक्रिय रहते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

संगोष्ठी की अध्यक्षता नर्वदेश्वर उपाध्याय एवं संचालन स्वामीनाथ यादव ने किया। संगोष्ठी में अनिल कुमार, रिंकू ' भारती, राजकुमार यादव, मनोज कुमार त्रिपाठी, सुरेश यादव, रमेश यादव, दयाराम यादव, विजय नरायन यादव, आद्याशंकर 'सुमन', बृजेश राय, लल्लन यादव, सुभाष प्रजापति, भाष्कर राय, आशुतोष राय, दान बहादुर सिंह, संतोष राय मनोज त्रिपाठी, सुनील कुमार, अभिषेक राय 'अनंत', संजय मौर्य आदि उपस्थित रहे।

Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

Next Story