TRENDING TAGS :
Azamgarh News: अतरौलिया पुलिस का एक्शन: लूटकांड का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद
Azamgarh News: अतरौलिया पुलिस से मुठभेड़ में लूट का आरोपी घायल, पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली।
Azamgarh Encounter
Azamgarh News :18 जून मंगलवार की रात्रि लगभग 21:00 बजे रीठिया के पास तीन अज्ञात बदमाशों द्वारा वादी भंजय सिंह की मोटरसाइकिल रोककर उनकी अपाचे मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन लूट लिया गया था। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0-227/2026, धारा 309(4) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई थी।
17 जून 2026 की रात्रि में थाना अतरौलिया पुलिस द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि लूट की घटना में शामिल अभियुक्त लूटी गई मोटरसाइकिल के साथ मदियापार की ओर से बहरादेव मंदिर की तरफ जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा खदेरूपट्टी के पास घेराबंदी की गई।
पुलिस को देखकर अभियुक्त ने भागने का प्रयास करते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया। घायल अभियुक्त की पहचान रवि मिश्रा पुत्र अनिल मिश्रा निवासी केदरूपुर, थाना राजेसुल्तानपुर, जनपद अंबेडकरनगर, उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई।
मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी, जिसे तत्काल उपचार हेतु सीएचसी अतरौलिया भेजा गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दिनांक 18.05.2026 को रीखिया क्षेत्र में वादी की मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन लूटने की घटना को अंजाम दिया था। घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा प्रयास जारी हैं।


