TRENDING TAGS :
Azamgarh News : आजमगढ़ में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
Azamgarh News : आजमगढ़ के मुबारकपुर में अज्ञात बदमाशों की फायरिंग में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल, इलाके में दहशत।
Azamgarh Mubarakpur Firing Case
Azamgarh News :21मई आजमगढ़ जनपद के मुबारकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीपुर गांव में रविवार देर रात चार पहिया वाहन से जा रहे दो युवकों पर अज्ञात बदमाशों ने असलहे से फायरिंग कर दी। जिसमे दोनो युवक क़ो गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।दोनो घायलों क़ो स्थानीय लोगो ने तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, एक घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, दूसरे युवक की गंभीर हालत मे इलाज चल रहा है।घटना क़ो लेकर क्षेत्र मे दहशत फ़ैल गया है।
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायल युवक से घटना के संबंध में जानकारी ली।पुलिस के मुताबिक हमलावरों ने कार सवार युवकों को निशाना बनाकर कई राउंड फायरिंग की।
वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना से गांव समेत आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।मामले के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया है।पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।घटना क़ो लेकर लोग भयभीत है। सुरक्षा क़ो लेकर सवाल खड़ा हो गया है।घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।


