TRENDING TAGS :
Azamgarh News: आजमगढ़ में ट्यूबवेल की पानी की टंकी में मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी
Azamgarh News: आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली क्षेत्र में ट्यूबवेल की पानी की टंकी से 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Azamgarh News (Image Credit-Newstrack)
Azamgarh News : 30 जुलाई आजमगढ़ जनपद के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत कटघर लालगंज स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर के पास गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब पता चला कि शाम को एक ट्यूबवेल की पानी की टंकी में युवक का शव मिला, इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की सभी संभावित पहलुओं से जांच में जुटी है।
मृतक की पहचान गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अछीछी गांव निवासी 35 वर्षीय मुन्ना पुत्र रामसमुझ के रूप में हुई है। वह एक ढाबे पर कर्मचारी के रूप में कार्य करता था। मुन्ना चार भाइयों में सबसे बड़ा था। परिवार में पत्नी नीलम, मां चंपा और पांच वर्षीय पुत्र है।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब चार बजे मसीरपुर निवासी मनोज सिंह के ट्यूबवेल की पानी की टंकी में शव दिखाई देने पर ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को टंकी से बाहर निकलवाया और आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
पुलिस संदिग्ध परिस्थितियों में हुई इस मौत की हर पहलू से गहन जांच मे जुट गई है।


