Azamgarh News : आजमगढ़ में वकीलों का प्रदर्शन, लखनऊ लाठीचार्ज के विरोध में चक्का जाम और नारेबाजी

Azamgarh News : आजमगढ़ में वकीलों का प्रदर्शन, लखनऊ लाठीचार्ज के विरोध में चक्का जाम और नारेबाजी

Shravan Kumar
Published on: 18 May 2026 5:22 PM IST
Azamgarh News : आजमगढ़ में वकीलों का प्रदर्शन, लखनऊ लाठीचार्ज के विरोध में चक्का जाम और नारेबाजी
X

Azamgarh Lawyers Protest News

Azamgarh News : लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए कथित बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में आजमगढ़ दीवानी कचहरी के अधिवक्ताओं ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। विरोध स्वरूप अधिवक्ता पूरे दिन सामूहिक अवकाश पर रहे और न्यायालय परिसर में शासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला।

गिरजाघर चौराहे पर किया चक्का जाम

प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने करीब दस मिनट तक गिरजाघर चौराहे पर चक्का जाम कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और घटना के विरोध में जमकर नारेबाजी की।

आपात बैठक में लाठीचार्ज की निंदा

इस संबंध में दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ की आपात साधारण सभा बुलाई गई, जिसकी अध्यक्षता संघ अध्यक्ष प्रभाकर सिंह ने की। बैठक का संचालन मंत्री अनुराग कुमार दीक्षित ने किया।बैठक में वक्ताओं ने लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताया।

50 लाख मुआवजे की मांग

बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर से जुलूस निकालकर शासन विरोधी नारे लगाए। प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने मांग की कि लाठीचार्ज में घायल प्रत्येक अधिवक्ता को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

डीएम को सौंपा ज्ञापन

इसके बाद अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। प्रदर्शन में संघ अध्यक्ष प्रभाकर सिंह, मंत्री अनुराग कुमार दीक्षित, पूर्व मंत्री अनिल कुमार सिंह, जगदीश प्रसाद यादव, अरुणेंद्र कुमार सिंह, राजेश सिंह, पंकज सिंह, संजय कुमार सिंह, अमित दूबे सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Shalini Rai

Shalini Rai

Mail ID - raishalini910@gmail.com

Next Story