Azamgarh News: आजमगढ़ में जीआईओ सम्मेलन, छात्राओं से शिक्षा को समाज सेवा का माध्यम बनाने की अपील

Azamgarh News: आजमगढ़ में गर्ल्स इस्लामिक ऑर्गनाइजेशन के सम्मेलन में करीब 700 छात्राओं और महिलाओं ने भाग लिया। मौलाना ताहिर मदनी ने छात्राओं से शिक्षा का उपयोग समाज सेवा, नैतिक मूल्यों और जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए करने की अपील की।

Shravan Kumar
Published on: 8 Sept 2026 8:00 PM IST
Azamgarh News: आजमगढ़ में जीआईओ सम्मेलन, छात्राओं से शिक्षा को समाज सेवा का माध्यम बनाने की अपील
X

Azamgarh News

Azamgarh News: जनपद में गर्ल्स इस्लामिक ऑर्गनाइजेशन (जीआईओ) की ओर से दलालघाट स्थित मस्जिद अबू बक्र सिद्दीक में ‘ख्वातीन का किरदार सीरत-ए-रसूल की रोशनी में’ विषय पर एक दिवसीय विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें करीब 700 से अधिक छात्राओं और महिलाओं ने भाग लिया।

मुख्य वक्ता मौलाना ताहिर मदनी ने ‘असर-ए-हाजिर की औरत’ विषय पर अपने विचार रखते हुए छात्राओं का आह्वान किया कि वे शिक्षा को अहंकार के बजाय समाज सेवा का माध्यम बनाएं। उन्होंने कहा कि एक मुस्लिम छात्रा की वास्तविक सफलता केवल शैक्षणिक योग्यता हासिल करने में नहीं, बल्कि इल्म के साथ हया, नैतिक मूल्यों और अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन में है। उन्होंने सोशल मीडिया के सही और सकारात्मक इस्तेमाल तथा अच्छी संगति चुनने पर भी विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम में मौलाना जकीउर्रहमान गाजी फलाही ने समाज सुधार में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। इसके अलावा ‘सहाबियात की कुर्बानियां’ विषय पर परिचर्चा और ‘गिरते कदम, बदलती दुनिया और नबवी हौसला’ विषय पर पैनल डिस्कशन का आयोजन किया गया।शुरुआती सत्र को नसीमा इब्राहीम फलाही और सलमा सलामतुल्लाह फलाही ने संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन अजीजा उक्सा फैजान फलाही ने किया। वहीं, समापन फरहा साकिब फलाही के धन्यवाद ज्ञापन और क़मर जहां साहिबा की दुआ के साथ हुआ।

Shravan Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Shravan Kumar

Azamgarh Reportershrawan5384@gmail.com

Experience - 10 Years Print Media

Next Story