Azamgarh News: महिला पत्रकारों के उत्पीड़न के विरोध में आजमगढ़ में पत्रकार संगठन ने सौंपा ज्ञापन

Azamgarh News: आजमगढ़ में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न के विरोध में राष्ट्रपति के नाम SDM लालगंज को ज्ञापन सौंपा।

Shravan Kumar
Published on: 8 Sept 2026 8:13 PM IST
Azamgarh News: महिला पत्रकारों के उत्पीड़न के विरोध में आजमगढ़ में पत्रकार संगठन ने सौंपा ज्ञापन
X

Azamgarh News

Azamgarh News: राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (रजि.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा के आह्वान पर जिला कमेटी आजमगढ़ की ओर से स्वतंत्र महिला पत्रकार शाहीन खान और नफीसा खान के साथ कथित उत्पीड़न के विरोध में राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी लालगंज को सौंपा गया। पत्रकारों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विदित हो कि गत दिनों दिल्ली में एक कार्यक्रम की कवरेज के दौरान साकेत थाना पुलिस द्वारा स्वतंत्र महिला पत्रकारों के साथ कथित रूप से मारपीट और अभद्रता की गई, जिसमें वे घायल हो गईं।

इसी घटना के विरोध में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (रजि.) की जिला कमेटी आजमगढ़ ने ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संगठन के जिला संरक्षक श्रवण कुमार ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों के साथ इस तरह का व्यवहार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने संगठन के माध्यम से मांग की कि दिल्ली पुलिस के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और पत्रकार सुरक्षा बिल लागू किया जाए। वहीं, संगठन के जिला अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि पत्रकारों को कवरेज के दौरान सुरक्षा और सम्मान मिलना चाहिए।

पुलिस की कथित बर्बरता की निष्पक्ष जांच आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पत्रकार उत्पीड़न के खिलाफ सभी पत्रकारों को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। ज्ञापन सौंपने वालों में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिला उपाध्यक्ष तूफानी चौहान, जिला आईटी सेल प्रभारी सादिक उस्मानी, जिला संगठन मंत्री दीपक लाल, जिला संगठन मंत्री दीपक भारती, जिला सचिव अजय चौहान, जिला सचिव सतीश चौहान, विनोद सिंह, इंदू भारती, महेश कुमार, जितेंद्र, कृपा शंकर पांडेय आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Shravan Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Shravan Kumar

Azamgarh Reportershrawan5384@gmail.com

Experience - 10 Years Print Media

Next Story