Azamgarh News: जीवित लाल बिहारी मृतक की 50वीं बरसी पर पत्नी ने दी श्रद्धांजलि

Azamgarh News: आजमगढ़ में मृतक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल बिहारी मृतक (दागी) की जीवित 50वीं बरसी का आयोजन किया गया। पत्नी कर्मी देवी ने श्रद्धांजलि अर्पित कर राष्ट्रपति के नाम छह सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा।

Shravan Kumar
Published on: 30 July 2026 7:03 PM IST
Azamgarh News: जीवित लाल बिहारी मृतक की 50वीं बरसी पर पत्नी ने दी श्रद्धांजलि
X

Azamgrah News

Azamgarh News: आजमगढ़ जनपद मे एक अनूठा कार्यक्रम लोगों को देखने को मिला। जीवित पति के 50वीं बरसी पर पत्नी ने श्रद्धांजलि दिया। जिसकी चर्चा चाहुओर हो रही है।मृतक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल बिहारी मृतक (दागी) की 50वीं बरसी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनकी पत्नी कर्मी देवी ने उनकी जीवित आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की तथा जनकल्याण और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया। महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित 6 सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौपा।

मांगपत्र में कहा गया है कि मृतक संघ पिछले कई दशकों से न्याय, मानवाधिकार, संवैधानिक मूल्यों तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध जन-जागरण अभियान चला रहा है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि कई मामलों में जीवित व्यक्तियों को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित कर उनकी भूमि और संपत्ति पर अवैध कब्जा करने, सरकारी रिकॉर्ड एवं न्यायालयीय फाइलें गायब करने तथा पीड़ितों को न्याय से वंचित करने जैसी शिकायतें सामने आती रही हैं।

संगठन ने इसे संविधान और विधि के शासन के विपरीत बताया। राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में छह प्रमुख मांगें रखी गई हैं। इनमें जिला मुख्यालयों एवं विधानसभा के निकट स्थायी धरना-स्थल विकसित करने, पत्रकारों एवं छायाकारों की सुरक्षा के साथ 20 लाख रुपये तक का जीवन बीमा और सरकारी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, जीवित को मृत घोषित करने एवं भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों का एक माह के भीतर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने, तहसील, चकबंदी एवं कलेक्ट्रेट से संबंधित वादों का पूर्ण डिजिटलीकरण, वर्ष 1976 एवं 1994 के जीवित-मृतक प्रकरणों की सीबीआई या स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने तथा जनप्रतिनिधियों के कार्यकाल समाप्त होने के बाद मिलने वाली पेंशन एवं अन्य सुविधाओं को समाप्त करने जैसी मांगें शामिल हैं।

Shravan Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Shravan Kumar

Azamgarh Reportershrawan5384@gmail.com

Experience - 10 Years Print Media

Next Story