TRENDING TAGS :
आजमगढ़ पंचायत चुनाव टलने से प्रत्याशियों में मायूसी, 6 महीने और प्रशासक रहेंगे प्रधान
Azamgarh News: आजमगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव टलने से प्रत्याशियों में मायूसी, ओबीसी आरक्षण रिपोर्ट के इंतजार में 6 महीने और प्रशासक बने रहेंगे प्रधान।
Azamgarh News: 28 नवम्बर आजमगढ़ जनपद मे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बार-बार टलने से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों में दिन-प दिन मायूसी बढ़ती जा रही है। उनका सरकार के प्रति रोष व्याप्त है। जबकि ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 25 में 2026 को समाप्त हो गया है, जानकारों के अनुसार पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण तय न होने के कारण चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है, रिपोर्ट आने में देरी के कारण ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 6 महीने के लिए बढ़ा दी गई है। ग्राम प्रधानों को 6 महीने और प्रशासक बनाए जाने के बाद क्षेत्र मे पंचायत चुनाव की तारीख को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
ग्राम पंचायत फैजुल्लापुर के ग्राम प्रधान मिठाई लाल ने कहा कि चुनाव टालने के कारण ग्राम पंचायत में विकास कम ठप हो गया है, 15वां वित से विकास कार्य नहीं हो पा रहा है, और जिले पर स्वीकृति लेना काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।ग्राम प्रधानों का मानदेय भी रोक दिया गया है। बरसेरवा क्षेत्र पंचायत के सदस्य राजू कुमार ने बताया कि चुनाव टालने के कारण क्षेत्र पंचायत में खर्चा बढ़ गया है जनता के बीच जाने पर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं।
शेखपुरा बछौली ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान सुभाष चन्द ने कहा सरकार तानाशाही है, जो चुनाव कराना नहीं चाहती है।ग्राम पंचायत विशंभर पुर के प्रत्याशी रह चुके अशोक कुमार ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव न होने के कारण विकास कार्य नहीं हो पा रहा है। हम लोग चुनाव लड़ने के मूड में है।
ग्राम प्रधानों को पहली बार मई मे बनाया गया था प्रशासक
यूपी में पहली बार 26 मई को निवर्तमान ग्राम प्रधानों को प्रशासक की जिम्मेदारी दी गई थी। इससे पहले व्यवस्था यह थी कि ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने पर संबंधित विकास खंड के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को ग्राम पंचायतों का प्रशासक बनाया जाता था। हालांकि, इस बार ग्राम प्रधानों की मांग और पंचायत चुनाव में देरी को देखते हुए सरकार ने उन्हें ही पंचायतों की जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया।
प्रमुख सचिव पंचायती राज रविन्द्र की ओर से इस संबंध में शासनादेश जारी किया गया. आदेश के मुताबिक, ग्राम प्रधानों के प्रशासक के रूप में नए छह महीने की अवधि शुरू होगी. इससे पहले उन्हें छह महीने के लिए प्रशासक बनाया गया था, जिसकी समय सीमा गुरुवार को पूरी हो रही थी. पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट आने तक अब सरकार ने उनकी जिम्मेदारी आगे बढ़ा दी है. इस व्यवस्था के तहत निवर्तमान प्रधान छह महीने तक तक प्रशासक बने रहेंगे.
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण 2025-26 के बाद जिले के 22 विकासखंड की 1810 ग्राम पंचायतो में अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के समय 37 लाख 7हजार 728 मतदाता थे,लेकिन अंतिम प्रकाशन के दिन तक मतदाता सूची के 1लाख 31हजार 495 मतदाता घट गए, अब 35 लाख 76 हजार 287 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। जनपद के 2019 मतदान केदो के 6053 मतदेय स्थलो पर ग्राम प्रधान की 1810, ग्राम पंचायत सदस्यों के 22 230, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 2044 और जिला पंचायत सदस्य के 82 सहित कुल 26 162 पदों पर चुनाव होना निश्चित है।


