Azamgarh: नर्सिंग परीक्षा में नकल विवाद के बाद छात्रों का हंगामा, परीक्षा बहिष्कार कर किया प्रदर्शन

Azamgarh News: आजमगढ़ के हाफिजपुर स्थित विद्या इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर नर्सिंग परीक्षा के दौरान नकल विवाद के बाद छात्रों ने परीक्षा का बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया। सैकड़ों छात्रों ने बारिश में भीगते हुए प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया।

Shravan Kumar
Published on: 6 Jun 2026 5:42 PM IST
Azamgarh: नर्सिंग परीक्षा में नकल विवाद के बाद छात्रों का हंगामा, परीक्षा बहिष्कार कर किया प्रदर्शन
X

Azamgarh News 

Azamgarh News: आजमगढ़ जनपद शहर के हाफिजपुर स्थित विद्या इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर कुछ छात्रों को नकल करते हुए पकड़े जाने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और देखते ही देखते परीक्षा केंद्र पर हंगामा की स्थिति बन गई, छात्र आक्रोशित हो गए।

आयोजित नर्सिंग परीक्षा के दौरान नकल प्रकरण सामने आने के बाद प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि नकल की घटना के लिए केवल कुछ छात्रों को जिम्मेदार ठहराकर पूरे परीक्षा केंद्र और परीक्षार्थियों की छवि खराब की जा रही है। इसी के विरोध में बड़ी संख्या में छात्रों ने परीक्षा का बहिष्कार कर दिया। परीक्षा छोड़कर सैकड़ों छात्र सड़क पर उतर आए और मूसलाधार बारिश के बीच प्रदर्शन शुरू कर दिया। बारिश में भीगते हुए छात्रों ने सड़क पर बैठकर प्रशासन और परीक्षा व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी की।

उनका कहना था कि यदि परीक्षा केंद्र पर नकल हो रही थी तो इसकी जिम्मेदारी केवल छात्रों पर नहीं डाली जा सकती, बल्कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। छात्रों का प्रदर्शन कई घंटों तक जारी रहा। सूचना मिलने पर पुलिस और कॉलेज प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कराई जाती, तब तक वे परीक्षा में शामिल नहीं होंगे। घटना की जानकारी मिलने के बाद सीओ सिटी शुभम तोदी और शहर कोतवाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

Shravan Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Shravan Kumar

Experience - 10 Years Print Media

Next Story