Azamgarh News: आजमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 448 साइबर शिकायतों से जुड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़

Azamgarh News: आजमगढ़ पुलिस ने साइबर सेल और अहरौला थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 448 साइबर शिकायतों से जुड़े एक संगठित साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

Shravan Kumar
Published on: 16 Jun 2026 7:53 PM IST
Azamgarh News: आजमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 448 साइबर शिकायतों से जुड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़
X

Azamgarh News

Azamgarh News: आजमगढ़ जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे "साइबर ठगी के जड़ पर वार" अभियान के तहत साइबर सेल और अहरौला पुलिस की संयुक्त टीम ने देशभर में साइबर ठगी से जुड़े एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।जांच में आरोपियों के बैंक खातों से जुड़ी 448 साइबर शिकायतें सामने आई हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन की निगरानी में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पाया कि फर्जी फर्मों के नाम पर खोले गए बैंक खातों का उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि के लेन-देन के लिए किया जा रहा था।

जांच में यह भी सामने आया कि एक बैंक खाते में मात्र तीन दिनों के भीतर करीब 40 लाख रुपये का संदिग्ध लेन-देन हुआ था। तकनीकी और वित्तीय जांच के आधार पर पुलिस ने दुर्वासा मंदिर के पास घेराबंदी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने साइबर ठगी से जुड़ी लगभग 10 लाख रुपये की धनराशि फ्रीज कराई। आरोपियों के कब्जे से एटीएम कार्ड, फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, कूटरचित मुहरें, विदेशी सिम कार्ड, मोबाइल फोन, ब्लैंक चेक, एक महिंद्रा थार रॉक्स तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह भोले-भाले लोगों के नाम पर फर्म और बैंक खाते खुलवाकर उनके दस्तावेज अपने कब्जे में ले लेता था। इसके बाद उन्हीं खातों के माध्यम से साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि का लेन-देन किया जाता था।इस मामले में थाना अहरौला में संबंधित धाराओं तथा आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Shravan Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Shravan Kumar

Experience - 10 Years Print Media

Next Story