Azamgarh News :पुलिस मुठभेड़ मे दो बदमाशों को लगी गोली, घायल अवस्था मे गिरफ्तार

Azamgarh News: आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अवैध हथियार व नकदी बरामद की।

Shravan Kumar
Published on: 14 Aug 2026 8:40 AM IST
Azamgarh News :पुलिस मुठभेड़ मे दो बदमाशों को लगी गोली, घायल अवस्था मे गिरफ्तार
X

Azamgarh Police Encounter

Azamgarh News :14 अगस्त आजमगढ़ जनपद के तरवां थाना क्षेत्र में अंतर्जनपदीय टप्पेबाज/चोरों के बीच हुई पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके एक साथी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान फरार हुए तीसरे अभियुक्त को पकड़ने के लिए की गई घेराबंदी के दौरान मेहनगर पुलिस की भी उससे मुठभेड़ हो गई,

जिसमें वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, तरवां थाना क्षेत्र के कंचनपुर नहर के पास पुलिस की टप्पेबाजों से मुठभेड़ हुई। इसमें गाजीपुर के भांवरकोल थाना क्षेत्र के सुखदेहरा निवासी 25 वर्षीय मुकेश यादव पुत्र अनिल यादव पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी कुसनपुरा निवासी कमलेश पुत्र स्व. फतीगन भी मौके से पकड़ा गया,

जबकि अंधेरे का लाभ उठाकर उनका एक साथी विकास यादव फरार हो गया। फरार विकास यादव की गिरफ्तारी के लिए आसपास के थानों को सतर्क किया गया। इसी क्रम में मेहनगर थाना क्षेत्र के कटहन नहर पुलिया के पास पुलिस ने घेराबंदी की। यहां हुई मुठभेड़ में गाजीपुर निवासी 22 वर्षीय विकास यादव पैर में गोली लगने से घायल हो गया,जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल दोनों अभियुक्तों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। अभियुक्तों के कब्जे से टप्पेबाजी से संबंधित पीली धातु के सामान, मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा-कारतूस और नकदी बरामद की गई है। मौके पर फील्ड यूनिट द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Shravan Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Shravan Kumar

Azamgarh Reportershrawan5384@gmail.com

Experience - 10 Years Print Media

Next Story