TRENDING TAGS :
आजमगढ़: धनतेरस और दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत, पुलिस और PAC ने निकाला रूट मार्च
Azmgarh News: धनतेरस और दीपावली के मद्देनजर आजमगढ़ के कोतवाली क्षेत्र में एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस और पीएसी बल ने निकाला फ्लैग मार्च।
Azamgarh Police Route March
Azamgarh News: 6 नवम्बर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में धनतेरस एवं दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु समस्त थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मानुष पारीक एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री शुभम तोदी के नेतृत्व में थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत 02 थानों के पुलिस बल एवं 01 प्लाटून पीएसी के साथ रूट मार्च निकाला गया।रूट मार्च के दौरान भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, सर्राफा दुकानों, प्रमुख चौराहों एवं बाजारों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान व्यापारियों एवं आमजन से संवाद स्थापित कर त्यौहार के दृष्टिगत आवश्यक सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए तथा सभी को धनतेरस एवं दीपावली का त्यौहार शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाने हेतु आश्वस्त किया गया।
सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर श्री ईश्वर लाल गुर्जर द्वारा थाना जहानागंज क्षेत्रान्तर्गत चक्रपानपुर बाजार में पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान व्यापारियों एवं आमजन से संवाद स्थापित कर त्यौहार के दृष्टिगत आवश्यक सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए।रूट मार्च के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली श्री यादवेंद्र पाण्डेय मय हमराह पुलिसकर्मियों, 02 थानों के पर्याप्त पुलिस बल एवं 01 प्लाटून पीएसी के साथ मुस्तैदी से मौजूद रहे। पुलिस बल द्वारा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों एवं सर्राफा बाजारों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।आजमगढ़ पुलिस द्वारा त्यौहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में निरंतर गश्त, चेकिंग एवं निगरानी की जा रही है।


