TRENDING TAGS :
Azamgarh News: डीजल-पेट्रोल नहीं मिलने से बढ़ी मुश्किलें, प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग
Azamgarh News : आजमगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति बाधित होने से लोग परेशान, प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग।
Azamgarh News
Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के तहसील लालगंज क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति बाधित न होने से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग पेट्रोल और डीजल की खरीद के लिए दर-दर भटक रहे हैं।शासन और प्रशासन को कोस रहे है। मालूम हो कि पेट्रोल -डीजल की कीमत दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। वाहन स्वामी डीजल- पेट्रोल के लिए दर-दर भटक रहे हैं, वहीं किसानों को भी बुवाई के लिए डीजल की आवश्यकता है।
दोपहिया वाहन से लेकर चार पहिया वाहन तक एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीण अंचलों से लेकर जगह-जगह खोले गए पेट्रोल पंप शो पीस बनकर रह गए। देवगांव–मेहनाजपुर, देवगांव–जिवली, लालगंज–तरवां, तरवां–मेहनाजपुर सहित कई ग्रामीण मार्गों पर स्थित पेट्रोल पंप बंद पड़े हुए हैं।केवल मुख्य मार्गों के कुछ ही पंपों पर पेट्रोल-डीजल का विक्रय किया जा रहा है। ईंधन की अनुपलब्धता के चलते ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को पेट्रोल व डीजल लेने के लिए दूर-दराज तक भटकना पड़ रहा है, जिससे समय और संसाधनों दोनों की बर्बादी हो रही है।
जिससे आम जनजीवन और परिवहन व्यवस्था प्रभावित हो रहा है। गौरतलब है कि शासन द्वारा लगातार यह अपील की जा रही है कि पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है, लोग अनावश्यक भीड़ न लगाएं और न ही ईंधन का भंडारण करें।इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति व्यवस्था बाधित बनी हुई है, जिससे लोगों में असंतोष बढ़ रहा है। इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक लालगंज राज कमल राय से एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के पेट्रोल पंपों के बंद होने की जानकारी उन्हें नहीं है।स्थानीय ग्रामीणों ने शासन और प्रशासन से मांग की है कि मामले की तत्काल जांच कर ग्रामीण क्षेत्रों के सभी पंपों पर पेट्रोल और डीजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए, ताकि परिवहन सुचारू से संचालित हो,और जनता को राहत मिल सके।


