Azamgarh News: स्वगणना अभियान में ट्रांसजेंडर समुदाय की सक्रिय सहभागिता ने अभियान को दी नई दिशा

Azamgarh News: आजमगढ़ में जनगणना-2027 के स्वगणना अभियान में ट्रांसजेंडर समुदाय की सक्रिय भागीदारी ने अभियान को नई दिशा दी है। समुदाय ने न केवल स्वयं पंजीकरण किया बल्कि अन्य लोगों को भी जागरूक कर ऑनलाइन प्रक्रिया में सहयोग किया।

Shravan Kumar
Published on: 22 May 2026 8:06 PM IST
Azamgarh News: स्वगणना अभियान में ट्रांसजेंडर समुदाय की सक्रिय सहभागिता ने अभियान को दी नई दिशा
X

Azamgarh News

Azamgarh News: आजमगढ़ जनपद मे जनगणना-2027 के अंतर्गत संचालित स्वगणना अभियान को समावेशी एवं सर्वस्पर्शी बनाने के उद्देश्य से जनपद आजमगढ़ में ट्रांसजेंडर समुदाय ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए अभियान को नई दिशा प्रदान की। समाज का कोई भी वर्ग स्वगणना अभियान से वंचित न रहे, इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए समुदाय के सदस्यों ने सक्रिय सहयोग करते हुए अपने समाज के सभी लोगों की स्वगणना पूर्ण कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जनपद प्रशासन द्वारा संचालित इस व्यापक जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों ने न केवल स्वयं स्वगणना की, बल्कि समुदाय के अन्य सदस्यों को भी इसके प्रति जागरूक करते हुए ऑनलाइन प्रक्रिया को पूर्ण कराने में सहयोग प्रदान किया। उनकी यह भागीदारी सामाजिक समावेशन, समान अधिकार एवं जनसहभागिता की भावना को सशक्त करने वाला प्रेरणादायी उदाहरण बनकर उभरी है।प्रमुख जनगणना अधिकारी/जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के निर्देशन में संचालित स्वगणना अभियान में जनपद के विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है,ताकि जनगणना प्रक्रिया में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी दर्ज हो सके।

इसी क्रम में ट्रांसजेंडर समुदाय की सहभागिता ने यह संदेश दिया है कि समाज का प्रत्येक वर्ग राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में समान रूप से सहभागी है।समुदाय के प्रतिनिधियों ने कहा कि स्वगणना केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि अपनी पहचान एवं अस्तित्व को सशक्त रूप से दर्ज कराने का महत्वपूर्ण माध्यम है।उन्होंने जनपद प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस अभियान ने समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का कार्य किया है।जनपद प्रशासन ने ट्रांसजेंडर समुदाय की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि आजमगढ़ में स्वगणना अभियान जनसहभागिता का एक व्यापक आंदोलन बन चुका है, जिसमें हर वर्ग बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका निभा रहा है। ट्रांसजेंडर समुदाय की यह सक्रिय भागीदारी सामाजिक समानता एवं समावेशी विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है।

Shalini singh

Shalini singh

News Publisher Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

उप संपादक | डिजिटल मीडिया पत्रकार

Next Story