Azamgarh News: रिश्वत के आरोप में दरोगा गिरफ्तार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Azamgarh News: आजमगढ़ के निजामाबाद थाने में रिश्वत मांगने के आरोप में एक उपनिरीक्षक को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित की शिकायत पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।

Shravan Kumar
Published on: 9 May 2026 6:00 PM IST
Azamgarh News: रिश्वत के आरोप में दरोगा गिरफ्तार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
X

Azamgarh News

Azamgarh News: जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र में रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप में एक उपनिरीक्षक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी दरोगा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है, जिससे पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

पुलिस के अनुसार, वादी शहजाद अहमद पुत्र अबुल बशर, निवासी क्यामुद्दीन पट्टी उर्फ परसहा, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ द्वारा क्षेत्राधिकारी सदर के समक्ष एक प्रार्थना पत्र दिया गया था। इसमें आरोप लगाया गया कि मकान निर्माण कार्य शुरू कराने के नाम पर चौकी फरिहा पर तैनात उपनिरीक्षक परमात्मा यादव द्वारा ₹15,000 की रिश्वत की मांग की गई थी।

प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना निजामाबाद में मुकदमा संख्या 116/26, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू की गई।दिनांक 09.05.2026 को क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में चौकी प्रभारी फरिहा उपनिरीक्षक चित्रांशु मिश्रा एवं उनकी टीम द्वारा आरोपी उपनिरीक्षक परमात्मा यादव को थाना परिसर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया।गिरफ्तार दरोगा के खिलाफ दर्ज इस मामले के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

Next Story