TRENDING TAGS :
Azamgarh News: आजमगढ़ में तमसा नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस
Azamgarh News: आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में तमसा नदी से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पहचान के लिए आसपास के थानों व गुमशुदगी के रिकॉर्ड का मिलान किया जा रहा है।
Azamgrah News
Azamgarh News: आजमगढ़ जनपद मे मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नीबी खुर्द गांव मे एक अज्ञात युवक का शव तमसा नदी मे बहता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मुबारकपुर पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया।
पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, नीबी खुर्द गांव स्थित तमसा नदी के घाट पर ग्रामीण स्नान करने और समीप स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान लोगों की नजर नदी के पानी में बह रहे एक युवक के शव पर पड़ी।शव दिखाई देते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घाट पर एकत्र हो गए। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मुबारकपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने मौके पर आवश्यक जांच-पड़ताल की। तलाशी के दौरान मृतक के गले में एक लॉकेट बरामद हुआ, जिसे पहचान का महत्वपूर्ण सुराग मानते हुए पुलिस जांच में जुटी है। हालांकि आसपास के लोगों से पूछताछ के बावजूद शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
थाना प्रभारी निरीक्षक शशि चंद चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक की उम्र लगभग 32 वर्ष प्रतीत हो रही है। उसके शरीर पर गुलाबी रंग की टी-शर्ट तथा काले रंग का बरमूडा (नेकर) था। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम एवं पहचान की कार्रवाई के लिए जिला मर्चरी हाउस भेज दिया गया है।पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों को सूचना दी जा रही है। साथ ही गुमशुदगी के मामलों का मिलान भी कराया जा रहा है। शव की पहचान होने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


