Azamgarh News: कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला किशोर का शव, ऑनलाइन गेम की लगी थी लत

Azamgarh News: पिता रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सिद्धार्थ को इस लत से उबारने के लिए उसे लखनऊ लाया गया, परन्तु उसकी आदत नहीं सुधरी।

Shravan Kumar
Published on: 22 Aug 2025 9:03 PM IST
Azamgarh News: कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला किशोर का शव, ऑनलाइन गेम की लगी थी लत
X

 फांसी के फंदे से लटका मिला किशोर का शव  (photo: social media )

Azamgarh News: आजमगढ़ जनपद के अहरौला थाना क्षेत्र के बहेरा गांव में आनलाइन वीडियो गेम की लत का शिकार 18 वर्षीय सिद्धार्थ जो 12वीं का छात्र है, कमरे में फंदा लटका उसका शव पाया गया। पिता रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सिद्धार्थ को इस लत से उबारने के लिए उसे लखनऊ लाया गया, परन्तु उसकी आदत नहीं सुधरी। उसे बार-बार समझाने और डांटने के बावजूद सिद्धार्थ ने पिता का नंबर तक ब्लॉक कर दिया था। गुरुवार सुबह पिता ने उसे कमरे में फंदे से लटका पाया, जिसके बाद अस्पताल में उसे मृत घोषित किया गया।

सिद्धार्थ ने अपने एक पन्ने के अंग्रेजी सुसाइड नोट में लिखा कि वह ऑनलाइन गेम की लत नहीं छोड़ पा रहा था और उसे डर था कि कहीं वह और पैसे न हार जाए। गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिवार में मातम पसरा है, और सिद्धार्थ की दो छोटी बहनें सदमे मे हैं। पिता ने सरकार से आनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध लगाने की मांग की, इस तरह की घटना किसी अन्य के साथ न घटित हो।

दो बाइकों के आमने-सामने जबरदस्त टक्कर, एक बुजुर्ग और महिला की दर्दनाक मौत

जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अंबारी पुलिस चौकी के पास विपरीत दिशा से आ रहे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमे एक बुजुर्ग और एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, बेलसिया निवासी शाह आलम (60 वर्ष, पुत्र रज्जाक) अपनी पत्नी और पोती के साथ बाइक से अंबारी से घर लौट रहे थे। उसी दौरान शाहगंज की ओर से आ रहे अखिलेश यादव (25 वर्ष, पुत्र कीरत यादव) अपनी बाइक से अंबारी की तरफ जा रहे थे।

दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में शाह आलम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और पोती गंभीर रूप से घायल हो गईं। अखिलेश यादव को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उनकी भी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अखिलेश रोडवेज बस को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहे थे, तभी सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। अखिलेश के पीछे दो छोटे बच्चे छोड़ गए हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है, और उनका इलाज जारी है। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Monika

Monika

EX Publisher Mail ID - monika.254229@gmail.com

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story