Azamgarh News: इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया गंभीर आरोप

Azamgarh News: आजमगढ़ के दीदारगंज में इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने निजी डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया, जांच जारी।

Shravan Kumar
Published on: 4 July 2026 11:39 AM IST
Azamgarh News: इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया गंभीर आरोप
X

Azamgarh News

Azamgarh News 4 जुलाई आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के सदरपुर कैथोली गांव में अस्पताल मे एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद परिजनों ने निजी चिकित्सक पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लोगों को समझा -बूझाकर शांत कराते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार, सदरपुर कैथोली गांव निवासी जैसलाल गौतम ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम करीब छह बजे उनकी पत्नी नीलम देवी (40) की अचानक तबीयत खराब हो गई।

परिजन उन्हें गांव में ही चिकित्सालय संचालित कर रहे एक निजी चिकित्सक के पास उपचार के लिए ले गए। आरोप है कि चिकित्सक द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने के बाद नीलम देवी की हालत और गंभीर हो गई। परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए शाहगंज अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं ग्रामीणों और परिजनों ने निजी चिकित्सक पर लापरवाही और गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई।

घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राम बहादुर यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।उन्होंने लोगों को समझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राम बहादुर यादव ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।

Shravan Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Shravan Kumar

Azamgarh Reportershrawan5384@gmail.com

Experience - 10 Years Print Media

Next Story