TRENDING TAGS :
Azamgarh News: 'लोकतंत्र बचाओ' अराजकता हटाओ' पदयात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष घायल
Azamgarh News: गोरखपुर में पदयात्रा के दौरान ध्रुव सिंह के सिर पर लोहे की वस्तु गिरने से लगी चोट, वहीं निजामाबाद के फरिहा में किशोर की मौत के मामले में पुलिस जांच जारी।
'लोकतंत्र बचाओ' अराजकता हटाओ' पदयात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष घायल (Photo- Newstrack)
Azamgarh News: आजमगढ़ जनपद मे भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह भारतीय जनता पार्टी की ओर से गोरखपुर में आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के दौरान शामिल हुए थे। पदयात्रा के दौरान उनके सिर पर लोहे की वस्तु गिर गई, जिससे उन्हें चोट लग गई। घटना के तत्काल बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका सीटी स्कैन कराने के साथ ही आवश्यक जांच की। सिर में चोट लगने के कारण उन्हें चार टांके लगाए गए। उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह और आजमगढ़ जिला प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने फोन कर उनका हालचाल जाना।
ध्रुव सिंह को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। ध्रुव सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व सहित सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसा संगठन है, जहां कार्यकतार्ओं के सम्मान और उनके सुख-दुख का विशेष ध्यान रखा जाता है। पार्टी के वरिष्ठ नेता हमेशा कार्यकतार्ओं के साथ खड़े रहते हैं।
नेताओं के फोन कर हालचाल लेने से उन्हें आत्मीयता और अपनत्व का अनुभव हुआ। उन्होंने सभी के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।
16 वर्षीय किशोर की संदिग्ध हालत मे मौत, परिवार में मचा कोहराम
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा उमाकापुरा में गुरुवार शाम करीब 4 बजे 16 वर्षीय किशोर अभिनाश यादव पुत्र धर्मराज यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, किशोर नीम के पेड़ पर रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला।
सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सदर ईश्वर लाल गुर्जर, फरिहा चौकी पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर फरिहा चौकी इंचार्ज चित्रांशु मिश्रा ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी इंचार्ज चित्रांशु मिश्रा ने बताया कि मृतक के पिता से बातचीत हुई है। पिता ने बताया कि उनका बेटा नशे का आदी था, जिससे परिवार के लोग भी काफी परेशान थे।
बताया जा रहा है कि मृतक दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था तथा अविवाहित था। उसके माता-पिता पंजाब के चंडीगढ़ में रहकर ट्रक चलाते हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद माता-पिता घर के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। किशोर की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।


