Azamgarh News: मिट्टी लदी ट्रैक्टर- ट्राली की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत

Azamgarh News: आजमगढ़ में मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Shravan Kumar
Published on: 7 Jun 2026 5:46 PM IST
Azamgarh News
X

Azamgarh News(Photo-Social Media)

Azamgarh News: 7 जून आजमगढ़ जनपद के महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के यूसुफपुर (रूपयनपुर) गांव में रविवार को एक 12 वर्षीय बालक मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार आदित्य निषाद (12) पुत्र स्वर्गीय निषाद अपने घर के सामने सड़क किनारे साइकिल चला रहा था। इसी दौरान मिट्टी लादकर जा रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि बालक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। मृतक की मां अपने बेटे का शव देखकर बेसुध हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से मिट्टी खनन और ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का संचालन धड़ल्ले से किया जा रहा है। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार गांव से गुजरने वाले मार्ग से प्रतिदिन मिट्टी का खनन कर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से परिवहन किया जाता है। आरोप है कि चालक तेज रफ्तार में वाहन चलाते हैं, कई बार मोबाइल या हेडफोन का इस्तेमाल भी करते हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि कई बार इस संबंध में वाहन चालकों और मालिकों को चेतावनी दी गई, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि आदित्य दो भाइयों में बड़ा था। उसके पिता का तीन वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। परिवार का भरण-पोषण उसकी मां ही करती है। बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मृतक की मां की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं परिजनों ने दोषी चालक, वाहन मालिक तथा अवैध खनन से जुड़े लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और आर्थिक सहायता की मांग की है।Azamgarh news :7 जून आजमगढ़ जनपद के महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के यूसुफपुर (रूपयनपुर) गांव में रविवार को एक 12 वर्षीय बालक मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार आदित्य निषाद (12) पुत्र स्वर्गीय निषाद अपने घर के सामने सड़क किनारे साइकिल चला रहा था। इसी दौरान मिट्टी लादकर जा रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि बालक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। मृतक की मां अपने बेटे का शव देखकर बेसुध हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से मिट्टी खनन और ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का संचालन धड़ल्ले से किया जा रहा है। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार गांव से गुजरने वाले मार्ग से प्रतिदिन मिट्टी का खनन कर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से परिवहन किया जाता है। आरोप है कि चालक तेज रफ्तार में वाहन चलाते हैं, कई बार मोबाइल या हेडफोन का इस्तेमाल भी करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार इस संबंध में वाहन चालकों और मालिकों को चेतावनी दी गई, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि आदित्य दो भाइयों में बड़ा था। उसके पिता का तीन वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। परिवार का भरण-पोषण उसकी मां ही करती है। बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मृतक की मां की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं परिजनों ने दोषी चालक, वाहन मालिक तथा अवैध खनन से जुड़े लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और आर्थिक सहायता की मांग की है।

Shravan Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Shravan Kumar

Experience - 10 Years Print Media

Next Story