TRENDING TAGS :
Azamgarh News: संविधान सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम - पूर्व आईएएस कुंवर फतेह बहादुर
Azamgarh News: आजमगढ़ में प्रबुद्ध जन सम्मेलन में पूर्व आईएएस कुंवर फतेह बहादुर ने कहा कि संविधान केवल कानूनी दस्तावेज नहीं बल्कि सामाजिक परिवर्तन का माध्यम है हैसामाजिक का है।
संविधान सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम - पूर्व आईएएस कुंवर फतेह बहादुर (Photo- Newstrack)
Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के विधानसभा क्षेत्र मेंहनगर के ग्राम पंचायत मिठनपुर करिया, कोइलरी बुजुर्ग विकास खण्ड मोहम्मदपुर मे सामाजिक संस्था बहुजन भारत के तत्वाधान में प्रबुद्ध जन सम्मेलन एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक त्रिभुवन राम की अध्यक्षता में उनके निजी आवास पर की गई।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुंवर फतेह बहादुर सेवा निवृत( आई ए एस ) एवं पूर्व प्रमुख सचिव गृह उत्तर प्रदेश तथा विशिष्ट अतिथि समाज सेवी अनिरुद्ध सिंह, सेवानिवृत्ति मुख्य विकास अधिकारी डॉ. केडी राम , सेवानिवृत्ति रजिस्टार राजबली , पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामा राजभर, सेवा निवृत उपसचिव LDA देवचंद राम आदि लोगों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
भारत का संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं -कुंवर फतेह बहादुर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व वरिष्ठ आईएएस कुंवर फतेह बहादुर ने कहा कि, भारत का संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं है। बल्कि सामाजिक परिवर्तन का एक सशक्त माध्यम है। अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यकों के सर्वांगीण विकास के संदर्भ में यह एक ऐतिहासिक असमानताओं को दूर करने की एक सुविचारीत और दीर्घकालिक व्यवस्था प्रदान करता है। सदियों से चली आ रही सामाजिक आर्थिक और शैक्षणिक विषमताओं को समाप्त करने के लिए संविधान ने समानता के साथ-साथ सकारात्मक भेदभाव की नीति को अपनाया जो इसकी सबसे बड़ी विशेषता है ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि, अगर संविधान ना होता तो शायद समाज के कमजोर वर्ग आज भी हासिये पर होते, पंचायत से संसद तक जो प्रतिनिधित्व आज दिखाई देता है, वह संविधान की देन है। सामाजिक न्याय की जो अवधारणा भारत में विकसित हुई है उसकी जड़ संविधान में ही है। वक्ता के रूप में के डी राम सेवानिवृत्ति मुख्य विकास अधिकारी, देवचंद राम सेवानिवृत्ति उपसचिव( एल डी ए), राजबलि सेवानिवृत्ति रजिस्टार , राम नवल पूर्व प्रमुख मेहनगर, रामा राजभर पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने अपना अपना मन्तव्य दिया।
वहीं कार्यक्रम का संचालन लालसा राम पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने किया, कार्यक्रम स्थल पर मुख्य रूप से फूलचंद राम सेवा निवृत कृषि अधिकारी ,राजाराम प्रबंधक, त्रिभुवन राम उर्फ मंत्री, डॉ सुशील कुमार कोयलारी, राममिलनपुर पूर्व प्रधान कोयलारी, शिव शंकर यादव वकील, जयप्रकाश मास्टर कोयलारी, अरविंद यादव कोयलारी खुर्द,राजेश सोनवारा, अतुल कुमार पावनी,एडवोकेट दिलीप कुमार डॉ तिलकधारी अध्यक्ष बेलहा, सिधारी राम मानपुर ,राजीव दिगि्वे ,महेंद्र भूषण, कुतुब मणि, त्रिभुवन राम पकड़िया रानी पुर आदि लोग उपस्थित थे।


