Azamgarh News: आजमगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Azamgarh News: आजमगढ़ के महाराजगंज थाना क्षेत्र के कोलहटा कमाल गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

Shravan Kumar
Published on: 29 May 2026 6:04 PM IST
Azamgarh News: आजमगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
X

Azamgarh News

Azamgarh News: आजमगढ़ जनपद मे सुबह से ही बूदाबून्दी आंधी और तूफान के साथ बारिश हुई जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिले। परन्तु महाराजगंज थाना क्षेत्र के कोलहटा कमाल गांव में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धर्मराज राजभर (50) शुक्रवार सुबह घर के बाहर खेत में शौच करने के लिए गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गर्जना के साथ बिजली चमकने लगी। देखते ही देखते आकाशीय बिजली धर्मराज राजभर के ऊपर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए।घटना को आसपास मौजूद एक व्यक्ति ने देखा और तत्काल परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिजली गिरने की तीव्रता इतनी अधिक थी कि धर्मराज का शरीर बुरी तरह झुलस गया था।

परिजन आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उनके चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं। अभी तक किसी की शादी नहीं हुई है।घटना की सूचना मिलने पर महाराजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आश्रितो के आर्थिक लाभ हेतु आवश्यक कार्रवाई में तहसील प्रशासन जुट गया।

Shalini singh

Shalini singh

News Publisher Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

उप संपादक | डिजिटल मीडिया पत्रकार

Next Story