TRENDING TAGS :
Azamgarh News: महिला क़ो नौकरी दिलाने के नाम पर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
Azamgarh News: आजमगढ़ में नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
Azamgarh News(Photo-Social Media)
Azamgarh News: 24 मई आजमगढ़ मे पीड़िता की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर अन्य सह अभियुक्तों की तलाश एवं विवेचना जारी है। वादिनी ने थाना सिधारी पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया कि विपक्षी अशोक कुमार यादव पुत्र हरिवंश यादव निवासी ग्राम जमालपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ द्वारा नौकरी दिलाने के नाम पर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया गया,
तथा सह अभियुक्तों द्वारा उसका सहयोग किया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिधारी पर मु0अ0सं0 64/2026 धारा 64(2), 351(3), 61(2) बीएनएस बनाम 1. अशोक यादव पुत्र हरिवंश यादव निवासी जमालपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़, 2. मंगलदीप पुत्र भीमा यादव निवासी धनहुआ थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ तथा 3. भीमा यादव निवासी धनहुआ थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 24.05.2026 को उ0नि0 धर्मराज यादव थाना सिधारी मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अशोक कुमार यादव पुत्र हरिवंश यादव निवासी ग्राम जमालपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ व हाल पता न्यू कालोनी जमालपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 40 वर्ष को हाईडिल चौराहे से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया।


