TRENDING TAGS :
Azamgarh News: मिली कमियों के आधार पर छः मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित, मचा हड़कंप
Azamgarh News: आजमगढ़ में औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई में जांच के दौरान मिली कमियों के आधार पर छह मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए, जिससे संचालकों में हड़कंप मच गया।
मिली कमियों के आधार पर छः मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित, मचा हड़कंप (Photo- Newstrack)
Azamgarh News: आजमगढ़ जनपद में संचालित विभिन्न औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों के के विरुद्ध बीच-बीच में जिला प्रशासन द्वारा शिकायत मिलने पर अभियान चलाया जा रहा है। मेडिकल स्टोर पर मनमानी तरीके से दवा बेचा जा रहा है। मरीज आर्थिक तंगी के कारण अपना इलाज नहीं कर पा रहे हैं।
छह मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
इसी बीच निरीक्षण के दौरान मिली कमियों के आधार पर औषधि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। छह मेडिकल स्टोरों की अनुज्ञप्तियां (लाइसेंस) निलंबित कर दी हैं। यह कार्रवाई औषधि निरीक्षक आजमगढ़ सीमा वर्मा की जांच रिपोर्ट के आधार पर औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी (विक्रय), आजमगढ़ मंडल द्वारा माह अप्रैल-2026 में की गई।
विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक मेसर्स शिवम मेडिकल हाल, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के सामने, तहबरपुर टीकापुर का लाइसेंस 7 दिनों के लिए निलंबित किया गया है। वहीं मेसर्स नेशनल मेडिकल स्टोर, मेहनगर बाजार, मेसर्स विशाल मेडिकल्स,
ग्राम बरवां पोस्ट मेहनाजपुर लालगंज, मेसर्स कृष्णा मेडिकल स्टोर, गुलामी का पुरा सदर तथा मेसर्स रविन्द्र मेडिकल हाल, टीकापुर निजामाबाद रोड के लाइसेंस अग्रिम आदेश तक के लिए निलंबित कर दिए गए हैं।
इसके अलावा मेसर्स जायसवाल मेडिकल स्टोर, मंदे, आजमगढ़ के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए 10 दिनों के लिए क्रय-विक्रय पर रोक लगाई गई है।
औषधि विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि औषधियों की बिक्री में नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ आगे भी अभियान चलाकर कार्रवाई की जायेगी। फिलहाल इस कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।


