TRENDING TAGS :
Azamgarh News: समस्याओं का त्वरित व निष्पक्ष कार्यवाही का होगा जल्द निस्तारण:- नवागत SDM भूपाल सिंह
Azamgarh News: आजमगढ़ में नवागत एसडीएम भूपाल सिंह ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण प्राथमिकता होगी। प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता पर जोर दिया गया।
Azamgarh News(Photo-Social Media)
Azamgarh News: आजमगढ़ जनपद के तहसील मेहनगर के नवागत एसडीएम भूपाल सिंह ने तहसील मेहनगर में पहुंच कर बुधवार को कार्यभार ग्रहण किया। इसके पूर्व तहसील सदर में न्यायिक एसडीएम के पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा नगर पालिका आजमगढ़ के ईओ प्रभारी का भी चार्ज मिला था। निवर्तमान एसडीएम प्रशांत कुमार का तबादला सदर न्यायिक पद कर दिया गया।
नवागत एसडीएम भूपाल सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि शासन के मंशा अनुसार मुख्यमंत्री के शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं व अन्य कार्य कराया जाएगा। लाइन ऑर्डर से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। आम जनता की समस्याओं का समय सीमा के अंतर्गत निस्तारण कराया जाएगा। तहसील में आए हुए गरीब, पीड़ित,वंचित, असहाय आदि की प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई कर उनका सुगम निस्तारण कराया जाएगा।
सीएम डैश बोर्ड, राजस्व कार्यों में और गति लाने का कार्य किया जाएगा। आईजीआरएस में संतुष्टि फीडबैक लेवल बढ़ाने की दिशा में कार्य होगा। नवागत उपजिलाधिकारी भूपाल सिंह ने बताया कि सभी अधिकारियों को निर्देशित किया जायेगा कि संपूर्ण समाधान दिवस आए हुए प्रार्थना पत्र का समयबद्ध तरीके से निस्तारण कराये। इसके पश्चात उप जिलाधिकारी ने तहसील मेहनगर अपने कार्यालय में बैठकर आए हुए फरियादियों की जन समस्याएं भी सुनी।
उन्होंने कहा कि
आम आदमी की समस्याओं का निस्तारण समय से अपने कार्यालय में जनसुनवाई, शिकायतों को सुनकर उनका त्वरित निस्तारण भी कराया जायेगा,ताकि शिकायतकर्ता को परेशानी न हो। मुख्यमंत्री जी के जीरो टॉलरेंस नीति के आधार पर विकास कार्यों को बेहतर तरीके से धरातल पर लाया जायेगा। इस दौरान उन्होंने अपने कार्यालय में कार्यरत समस्त कर्मचारियों से परिचय भी प्राप्त किया।
वे मेरठ जनपद के निवासी हैं। विदित है कि उनके द्वारा लिखित उपन्यास "कुंभीपाक" की भूरि -भूरि प्रशंसा हुई थी। उनको एक लाख का पुरस्कार भी मिल चुका है, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने भी उनकी सराहना किया है। नवागत एसडीएम का अधिवक्ताओं ने भी स्वागत किया। कहा कि वादकारियों के हित में न्याय दिलाने का कार्य किया जाएगा। अधिवक्ताओं ने न्यायिक प्रक्रिया में पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया।


