TRENDING TAGS :
Azamgarh News बाइक सवार को तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान युवक की मौत
Azamgarh News: आजमगढ़ के फरिहा-निजामाबाद मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
बाइक सवार को तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान युवक की मौत (Photo- Newstrack)
Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा-निजामाबाद मार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गंभीरपुर थाना क्षेत्र निवासी बंकेश मिश्र पुत्र सुरेश मिश्र अपनी मोटरसाइकिल से फरिहा चौक से निजामाबाद की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान फरिहा-निजामाबाद रोड पर तेज गति से आ रही एक पिकअप गाड़ी ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
घायल युवक का इलाज के दौरान अस्पताल में मौत
टक्कर की वजह से बंकेश मिश्र गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही फरिहा चौकी प्रभारी चित्रांशु मिश्र अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
वहीं हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए। वहीं पुलिस ने दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर फरिहा चौकी पर खड़ा करा दिया है।
सख्त कार्रवाई की मांग
हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फरिहा-निजामाबाद मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


