Azamgarh News: पुलिस की साइबर टीम ने फ्रॉड के पीड़ित को 2,126.01 की धनराशि वापस कराई

Azamgarh News: रौनापार पुलिस की साइबर टीम ने बैंक से समन्वय कर ठगी की रकम में से ₹27,845.13 होल्ड कराए, जिसमें से ₹2,126.01 पीड़ित के खाते में वापस कराए गए।

Shravan Kumar
Published on: 18 Oct 2026 4:44 PM IST
Azamgarh News: पुलिस की साइबर टीम ने फ्रॉड के पीड़ित को 2,126.01 की धनराशि वापस कराई
X

Azamgarh News: आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना अंतर्गत हाजीपुर गांव निवासी पीड़ित बृजेश पटेल पुत्र शर्मा सिंह ने बताया कि दिनांक 28.08.2026 को ₹39,998.63 का साइबर फ्रॉड हुआ था। इस संबंध में पीड़ित द्वारा दिनांक 28.08.2026 को थाना रौनापार पर साइबर शिकायत संख्या 33108260223762 दर्ज कराई गई थी।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही

शिकायत प्राप्त होने के उपरांत थाना रौनापार की साइबर टीम द्वारा संबंधित बैंकों से ई-मेल एवं वार्ता के माध्यम से समन्वय स्थापित कर फ्रॉड की गई कुल धनराशि में से ₹27,845.13 विभिन्न खातों में होल्ड कराए गए। होल्ड कराई गई धनराशि में से ₹2,126.01 दिनांक 16.10.2026 को MRM पोर्टल के माध्यम से आवेदक के बैंक खाते में वापस कराए गए। शेष होल्ड धनराशि को भी वापस कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है।

साइबर अपराध से बचाव हेतु अपील

आजमगढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, ATM/डेबिट कार्ड की जानकारी, PIN या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें। अनजान लिंक पर क्लिक करने, संदिग्ध ऐप डाउनलोड करने तथा वीडियो कॉल पर किसी के दबाव में आकर पैसे ट्रांसफर करने से बचें। किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड का शिकार होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। त्वरित शिकायत से ठगी गई धनराशि को होल्ड कराने की संभावना बढ़ जाती है।

Shravan Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Shravan Kumar

Azamgarh Reportershrawan5384@gmail.com

Experience - 10 Years Print Media

Next Story