TRENDING TAGS :
Azamgarh News: एसडीएम ने ली बीएलओ की बैठक, लापरवाही बरतने पर दी चेतावनी
Azamgarh News: आजमगढ़ में एसडीएम ने बीएलओ के साथ बैठक कर मतदाता सूची से जुड़े कार्यों की समीक्षा की और लापरवाही पर चेतावनी दी।
Azamgarh News(Photo-Social Media)
Azamgarh News: 25 सितंबर आजमगढ़ जनपद के तहसील सभागार में लालगंज पर उपजिलाधिकारी लालगंज नेहा मिश्रा ने सभी बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मतदाता सूची के शुद्धिकरण और नए मतदाताओं को जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। एसडीएम लालगंज नेहा मिश्रा ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की नींव है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी बीएलओ अपने-अपने बूथ पर घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य किया जाय। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे प्रत्येक पात्र युवा का नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से जोड़ा जाए। इसके लिए फार्म-6 का वितरण किया जाए।
उन्होंने कहा कि कई बूथों पर मृतक, डबल नाम और स्थायी रूप से बाहर चले गए मतदाताओं के नाम अभी भी सूची में बने हुए हैं। ऐसे नामों को चिन्हित कर फार्म-7 भरकर तत्काल हटाया जाए। साथ ही दिव्यांग, 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग को चिन्हित किया जाए।ताकि मतदान के दिन उन्हें विशेष सुविधा दी जा सके। एसडीएम ने सभी बीएलओ को चेतावनी दी कि कार्य में लापरवाही पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सभी बीएलओ को प्रतिदिन के कार्य की रिपोर्ट ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करनी होगी और बीएलओ सुपरवाइजर नियमित निगरानी करेंगे।
बैठक के दौरान बीएलओ ने फील्ड में आ रही समस्याओं के बारे में भी अवगत कराया, जिस पर एसडीएम ने त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर तहसीलदार लालगंज शिव प्रकाश सरोज, नायब तहसीलदार लालगंज, गौरव प्रताप सिंह, कनक सिंह और सभी सुपरवाइजर मौजूद रहे। इसके बाद रेलवे संघर्ष समिति के संयोजक राजेश शुक्ला ने एसडीएम लालगंज को यथार्थ गीता भेंट कर उसके महत्व के बारे में अवगत कराया।


