Azamgarh: सपा विधायक बेचई सरोज का सरकार पर हमला, बोले- खाद, बिजली और पानी की समस्या से किसान परेशान

Azamgarh News: आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी की बैठक में विधायक बेचई सरोज ने किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने खाद, बिजली और नहरों में पानी की कमी से किसानों के परेशान होने का आरोप लगाया।

Shravan Kumar
Published on: 31 July 2026 10:22 PM IST
Azamgarh: सपा विधायक बेचई सरोज का सरकार पर हमला, बोले- खाद, बिजली और पानी की समस्या से किसान परेशान
X

Azamgarh News

Azamgarh News: समाजवादी पार्टी लालगंज की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय पर विधानसभा अध्यक्ष राजनरायन यादव की अध्यक्षता मे की गयी बैठक को सम्बोधित करते हुए विधायक बेचई सरोज ने कहा कि आज किसानो के धान की रोपाई का काम चल रहा है, लेकिन नहरो मे पानी नहीं आ रहा है, बिजली आ नही रही है, लोग आज खाद के लिए दर दर की ठोकरे खा रहें है।

प्रदेश की जनता आज भाजपा की भ्रष्ट सरकार से परेशान है बैठक को सम्बोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष राजनरायन यादव ने कहा कि आज भाजपा की सरकार मे छात्र नौजवान किसान बुनकर सभी लोग परेशान है भाजपा की सरकार का विकास केवल कागजो तक सीमित है, प्रदेश की जनता युवा सभी तैयार हैं, इस सरकार को बदलने के लिए आज प्रतियोगी परीक्षाओ का पेपर जिस प्रकार से लीक हो रहा है, उससे युवाओ मे काफी हताशा व निराशा है युवा वर्ग अब पूरी तरह से तैयार है। भाजपा की सरकार को उखाड़ फेकने के लिए उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव मे समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है।

बैठक को जिला पंचायत सदस्य प्रतिनधि श्याम कन्हैया यादव अजीम अहमद आदि ने भी संबोधित किया बैठक मे मुख्य रूप से मुन्ना सरोज, गणेश मौर्य, आलोक राजभर,संतोष शर्मा, सूरज यादव,प्यारेलाल मौर्य, साहबलाल यादव,अशोक प्रजापति, मोहम्मद ताहिर,तेरसू मौर्य,चन्दा चौहान,संध्या राघवन, रम्मन यादव,डाॅक्टर राम प्यारे यादव,समीर अहमद,अंगद यादव, आदि लोग उपस्थित थे।

Shravan Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Shravan Kumar

Azamgarh Reportershrawan5384@gmail.com

Experience - 10 Years Print Media

Next Story