Azamgarh News: आजमगढ़ में शिक्षक महासभा ने संस्थापक रामदवर राम को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Azamgarh News: आजमगढ़ में अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक शिक्षक महासभा द्वारा संस्थापक रामदवर Ram को श्रद्धांजलि दी गई। सभा में शिक्षकों ने उनके संघर्ष और योगदान को याद किया।

Shravan Kumar
Published on: 12 May 2026 6:56 PM IST
Azamgarh News
X

Azamgarh News(Photo-Social Media)

Azamgarh News: अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक शिक्षक महासभा के बैनर तले सोमवार को नगर के नेहरू हॉल स्थित महासभा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में महासभा के संस्थापक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय रामदवर राम को उपस्थित लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष ज्वाला प्रसाद ने कहा कि महासभा को ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले संस्थापक रामदवर राम एक आदर्श शिक्षक होने के साथ-साथ जुझारू और संघर्षशील शिक्षक नेता भी थे। उनका संपूर्ण जीवन शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि हम सभी को उनके आदर्शों पर चलकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देनी चाहिए।

जिलामंत्री रामअवध राम ने कहा कि रामदवर राम साहसी और कर्मठ व्यक्तित्व के धनी थे। शिक्षकों के हितों के लिए उनके संघर्ष को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके सपनों को साकार करके ही शिक्षकों की समस्याओं का समाधान संभव है और महासभा के उद्देश्यों की पूर्ति हो सकती है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय रामदवर राम गरीबों और असहाय लोगों की हमेशा मदद करते थे तथा बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों और सिद्धांतों पर चलते थे।

इस अवसर पर एडवोकेट चेतई राम, राजाराम गौतम, प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र, संजीव कुमार, जयप्रकाश गौतम, मेवालाल गौतम, राजेश कुमार भारती, गुलाब चंद्र, पतिराम, राममिलन, हरिहर प्रसाद, ओंकार, विकास कारूष, अमृतलाल, सुनील कुमार, अजय कुमार गौतम, संजय कुमार गौतम, सुनील कुमार गौतम, अनुपम अगोचर और अश्वनी कुमार भारती सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

Anjali Soni

Anjali Soni

Mail ID - theanjalisonisoni111@gmail.com

Next Story