Azamgarh News: यात्रा के दौरान महिलाओं को बनाते थे निशाना, चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा

Azamgarh News: ऑटो में सफर करने वाली महिलाओं के गहने और नगदी चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया, दो महिलाएं गिरफ्तार हुईं और सामान बरामद हुआ।

Shravan Kumar
Published on: 11 May 2026 8:22 PM IST
Targeting women during travel, kidnapping gang revealed
X

 यात्रा के दौरान महिलाओं को बनाते थे निशाना, चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा (Photo- Newstrack)

Azamgarh News: जनपद आजमगढ़ में ऑटो में यात्रा करने वाली महिलाओं के गहने एवं नगदी चोरी करने की लगातार घटनाओं के क्रम में थाना फूलपुर, थाना गम्भीरपुर एवं थाना कोतवाली पर विभिन्न अभियोग पंजीकृत किये गये थे।

10 मई को थाना फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत मुकदमा वादी द्वारा सूचना दी गयी कि उनकी बहन ऑटो से अम्बारी से अपने गांव पलिया जा रही थी, तभी ऑटो में पहले से बैठी तीन महिलाओं द्वारा उनका पर्स चोरी कर लिया गया, जिसमें नगदी व आभूषण रखे थे।

इस सम्बन्ध में थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0 165/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम तीन अज्ञात महिलाओं के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।

इसी प्रकार थाना गम्भीरपुर पर मु0अ0सं0 109/2026 धारा 303(2) बीएनएस तथा थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 198/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था, जिसमें ऑटो में सफर कर रही महिलाओं के बैग एवं गले से गहने चोरी किये गये थे। विवेचना के दौरान अभियुक्ता 1. चरन देवी पत्नी अनीश निवासी ग्राम गोला थाना गोला जनपद रोहतास बिहार, 2. सोनम पत्नी रुदल निवासी शान्ति नगर बस स्टैण्ड थाना टाउन जनपद बक्सर बिहार तथा 01 बाल अपचारी का नाम प्रकाश में आया तथा धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी।

पुलिस ने दी जानकारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार (IPS) द्वारा चलाये जा रहे अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्ताओं की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी फूलपुर के कुशल निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक फूलपुर के नेतृत्व में उ0नि0 राजेन्द्र कुमार द्वारा पुलिस टीम के साथ प्रभावी कार्यवाही करते हुए, दिनांक 10.05.2026 को समय करीब 18:13 बजे मकसुदिया शिव मंदिर ग्राम मकसुदिया से अभियुक्ता 1. चरन देवी पत्नी अनीश निवासी ग्राम गोला थाना गोला जनपद रोहतास बिहार, 2. सोनम पत्नी रुदल निवासी शान्ति नगर बस स्टैण्ड थाना टाउन जनपद बक्सर बिहार को गिरफ्तार किया गया

एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में अभियुक्ताओं द्वारा ऑटो में बैठकर महिलाओं के गहने एवं नगदी चोरी करना स्वीकार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ताओं को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया तथा बाल अपचारी के सम्बन्ध में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की गयी।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - skgautam1208@gmail.com

Next Story