Azamgarh News: अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी, पुलिस शिनाख्त मे जुटी

Azamgarh News: आजमगढ़ में अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Shravan Kumar
Published on: 17 Jun 2026 4:11 PM IST
Azamgarh News
X

Azamgarh News(Photo-Social Media)

Azamgarh News: 17 जून आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम मोलनापुर नहर के पास बुधवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पता चला कि एक अज्ञात महिला का शव देखकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मृतका की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष प्रतीत हो रही है। महिला का रंग सांवला, कद मध्यम तथा बाल काले और लंबे हैं। उसने पीले रंग की काले डिजाइन वाली साड़ी, लाल रंग का ब्लाउज पहन रखा था। हाथों में हरे रंग की चूड़ियां तथा नाक में लौंग (नोज पिन) भी मिली है।

बिलरियागंज पुलिस द्वारा पहचान कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन समाचार लिखे जाने तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। शव को पोस्टमार्टम हाउस के शीतगृह में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस ने आसपास के थानों एवं अन्य जनपदों में भी महिला के संबंध में सूचना प्रसारित की है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त महिला के संबंध में कोई जानकारी हो अथवा उसकी पहचान कर सके तो तत्काल थाना बिलरियागंज या निकटतम पुलिस चौकी को सूचित करें।

पहचान के विशेष विवरण: महिला की उम्र लगभग 40-45 वर्ष, सांवला रंग, पीले रंग की काले डिजाइन वाली साड़ी, लाल ब्लाउज, हाथों में हरी चूड़ियां तथा नाक में लौंग मॉडल की नोज पिन है। जानकारी देने के लिए थाना बिलरियागंज पुलिस के मोबाइल नंबर 9454402906 एवं 8546012000 पर संपर्क किया जा सकता है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और महिला की शिनाख्त के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Shravan Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Shravan Kumar

Experience - 10 Years Print Media

Next Story