Azamgarh News: पेड़ से लटकता मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

Azamgarh News: आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास पेड़ से अज्ञात युवक का शव मिलने के बाद पुलिस ने फोरेंसिक जांच शुरू कर दी है। पहचान के प्रयास जारी हैं।

Shravan Kumar
Published on: 3 July 2026 8:53 PM IST
Body of unidentified youth found hanging from tree, widespread sensation in area
X

 पेड़ से लटकता मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी (Photo- Newstrack)

Azamgarh News: आजमगढ़ जनपद के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर शुक्रवार को एकअज्ञात युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र मे सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब सात बजे स्थानीय लोगों ने रेलवे स्टेशन सठियांव के पास एक पुराने पेड़ से शव लटकता देखा।

सूचना पर मुबारकपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच की।

पुलिस ने बताया

पुलिस उपाधीक्षक एवं थाना प्रभारी शशि मौली पाण्डेय ने बताया कि मृतक की जेब से फरेंदा से मऊ तक का रेल टिकट बरामद हुआ है। इसी आधार पर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। स्थानीय लोग हत्या की आशंका भी जता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के आधार पर विधिक कार्रवाई की जायेगी।

Shravan Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Shravan Kumar

Azamgarh Reportershrawan5384@gmail.com

Experience - 10 Years Print Media

Next Story