TRENDING TAGS :
Azamgarh News :मार्ग दुर्घटना में घायल प्रधानाचार्य की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Azamgarh News: आजमगढ़ में सड़क हादसे में घायल किसान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विशंभर यादव की वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
Azamgarh News :21नवम्बर आजमगढ़ जनपद मे किसान इंटर कॉलेज बहादुरपुर भोपालपुर के प्रधानाचार्य एवं गंभीरपुर थाना क्षेत्र के उमरी गनेशपुर गांव निवासी विशंभर यादव (70) की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान शनिवार सुबह मौत हो गई।
वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर में उनका उपचार चल रहा था। उनकी मौत की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय लोचन यादव के पुत्र विशंभर यादव बुधवार को किसी आवश्यक कार्य से गोसाई की बाजार जा रहे थे।
इसी दौरान शाम करीब पांच बजे आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर बरवा मोड़ के पास ऊंचवा रसूलपुर क्षेत्र में पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट आई।
हादसे के बाद वह मौके पर ही बेहोश हो गए।घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टिकरगाढ़, लालगंज ले गए। वहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
ट्रामा सेंटर में उनका उपचार चल रहा था, जहां शनिवार सुबह करीब नौ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।प्रधानाचार्य विशंभर यादव के निधन से शिक्षा जगत और क्षेत्र के लोगों में शोक व्याप्त है। लोग घटना को लेकर दुखी हैं।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपने पीछे तीन पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। बताया गया कि उनके बड़े पुत्र का निधन पहले ही हो चुका है। परिवार को गहरा सदमा लगा है। क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।


