Baghpat News: योगी सरकार का पिला पंजा गरजा, बागपत में अवैध मस्जिद और मदरसे पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

Baghpat News: बागपत में प्रशासन ने कथित अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। मस्जिद और मदरसे से जुड़े निर्माणों पर कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है।

Paras Jain
Published on: 3 Jun 2026 7:03 PM IST
Baghpat News
X

Baghpat News(Photo-Social Media)

Baghpat News: उत्तर प्रदेश में अवैध निर्माणों के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति लगातार जमीन पर दिखाई दे रही है। बागपत जिले के बड़ौत तहसील क्षेत्र के ग्राम बोपुरा में प्रशासन ने बिना वैधानिक अनुमति बनाए जा रहे कथित अवैध मस्जिद और मदरसे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे ध्वस्त कर दिया। डीएम अस्मिता लाल के निर्देश पर राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया। योगी सरकार का पिला पंजा एक बार फिर अवैध निर्माण पर गरजता नजर आया।

आपको बता दे कि बागपत के बोपुरा गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब प्रशासनिक अमला भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा। शासन स्तर पर प्राप्त शिकायत के बाद की गई जांच में सामने आया कि मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना क्षेत्र निवासी शौकीन द्वारा मस्जिद एवं मदरसा इस्लामिया सबीलुल फलाह के नाम से निर्माण कराया जा रहा था। जांच के दौरान निर्माण से जुड़े आवश्यक अनुमतिपत्र और वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसके बाद जिलाधिकारी बागपत अस्मिता लाल के निर्देश पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया और नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को हटवा दिया। मौके पर राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन के अधिकारी पूरी मुस्तैदी के साथ मौजूद रहे। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया।

योगी सरकार लगातार यह संदेश दे रही है कि चाहे कोई भी व्यक्ति या संस्था हो, कानून से ऊपर कोई नहीं है। अवैध कब्जों, अतिक्रमणों और बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण कार्यों पर सरकार का बाहुबली एक्शन लगातार जारी है। बागपत की यह कार्रवाई भी उसी अभियान का हिस्सा मानी जा रही है । बागपत जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जिले में बिना अनुमति होने वाले किसी भी निर्माण को अब बख्शा नहीं जाएगा।

Paras Jain
ABOUT THE AUTHOR

Paras Jain

Next Story